Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने बोला धावा, उड़ाए 10 लाख के गहने
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने बोला धावा, उड़ाए 10 लाख के गहने

    By June 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने बोला धावा,  उड़ाए 10 लाख के गहने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेत 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया, जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय दुकान मालिक और परिवार के सदस्य दुकान से लगे मकान में सो रहे थे, फिर भी उन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR तोड़ दिया। एक-एक दराज की तलाशी लेकर दुकान पूरा खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि नकली जेवरों को हाथ तक नहीं लगाया है। घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र की है।

    हिर्री माइंस में रहने वाले पुष्पेंद्र देवांगन व्यवसायी हैं। घर के सामने तरफ उनकी ज्वेलरी शॉप है। इसके साथ ही वो साइकिल और इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान भी चलाता है। बुधवार की रात भोजन करने के बाद वो परिवार के साथ रात करीब 12 बजे तक टीवी देख रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए।

    सुबह दुकान का ताला टूटा मिला, तब लगी चोरी की भनक
    गुरुवार की सुबह जब उनकी नींद खुली, तब वो मकान के पीछे तरफ गए। जहां, चैनल गेट का ताला टूटा मिला। चैनल गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया था। चोरों ने ज्वेलरी शाप के एक-एक दराज की तलाशी लेकर सोने-चांदी के गहनों को पार कर दिया था। वहीं, गल्ले में रखे पांच हजार रुपए भी गायब मिले।

    उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। चोरी की खबर मिलते ही चकरभाटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया, साथ ही फोरेंसिक की टीम भी दुकान पहुंच गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

    कांउटर पर रखे नकली जेवरों को नहीं लगाया हाथ
    पुलिस की टीम ज्वेलरी शाप की जांच करने पहुंची, तब पता चला कि संचालक ने दुकान के शो केस में दिखाने और सजाने के लिए नकली जेवर रखे थे। चोरों ने काउंटर से सोने के नए और पुराने गहनों के साथ ही चांदी के जेवरों को चुराया है। शो केस में रखे नकली जेवरों को हाथ भी नहीं लगाया, जिस तरह से चोरी की वारदात हुई है, इससे पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले ही दुकान की रेकी की होगी, जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा।

    कचरे के ढेर में मिले DVR, कैमरे और खाली डिब्बे
    दुकान संचालक के साथ ही पुलिस ने आसपास की तलाशी ली, तब पता चला कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व उसके डीवीआर को तोड़ दिया है। जांच के दौरान दुकान के पास ही कचरे के ढेर में डीवीआर और कैमरा टूटा हुआ मिला। वहीं, गहनों के खाली डिब्बे भी पड़े मिले। अब पुलिस की टीम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदेहियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके।

    दुकान से चोरी हुए गहने
    चांदी की पायल 100 जोड़ी, लच्छा पांच जोड़ी, करधन 25 , बिछिया 500 जोड़ी, अंगूठी 300, बच्चों की चूड़ी 70 जोडी, चांदी की चेन 50, चांदी का सिक्का 10 ग्राम और पांच ग्राम का 15, लाकेट 200, ब्रेसलेट 20, चूड़ा 15, भगवान की मूर्ति, चांदी की बांसूरी चोर ले गए हैं। इसके साथ ही सोने का नोज पिन 100, सोने के पुराने गहने, पांच लाकेट व पांच हजार रुपए कैश शामिल है।

     

    Related Posts

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार : मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले

    May 14, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.