Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार : मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार : मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले

    ग्राम उषाड़ में आयोजित शिविर में 17 पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल; पेयजल संकट दूर करने हैंडपंप और नई राशन दुकान स्वीकृत
    News DeskBy News DeskMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार : मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 14 मई 2026

    सुशासन तिहार : मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की संकल्पना अब छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में मूर्त रूप ले रही है। इसी कड़ी में मरवाही जनपद के सुदूर ग्राम पंचायत उषाड़ में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सीधे प्रशासन से संवाद किया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने तत्काल राहत के निर्देश दिए पेयजल और राशन की समस्या दूर करें। ग्राम कटरा (तुरिझिरिया मोहल्ला) और ग्राम बरौर (पुराना बाजार) में गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए नवीन हैंडपंप स्वीकृत किए गए। ग्राम कुम्हारी के हितग्राहियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त राशन दुकान खोलने की मंजूरी प्रदान की गई।

    सुशासन तिहार : मरवाही के वनांचल में गूंजी जनता की आवाज, मौके पर ही सुलझे कई मसले

    राजस्व अमले को कड़ी चेतावनी
    राजस्व मामलों में हो रही देरी पर कलेक्टर ने सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों की उपस्थिति में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और स्पष्ट कहा कि अविवादित सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण के सभी प्रकरण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत किए जाएं।
    राजस्व विभाग एक महीने के भीतर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। जनता को काम के लिए भटकना पड़ा, तो जिम्मेदार अधिकारी स्थानांतरण के लिए तैयार रहें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं लापरवाही हो, तो वे सीधे उच्चाधिकारियों या थाना प्रभारी को सूचित करें।

    एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ
    शिविर के दौरान कुल 711 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 116 का तत्काल निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों ने अपनी सक्रियता दिखाई। कृषि एवं पशुपालन विभाग को पात्र किसानों को मिनी ट्रैक्टर, रोपा मशीन और उन्नत नस्ल के बकरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धरती आबा योजना के तहत लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन और जॉब कार्ड से संबंधित लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निदेश कलेक्टर ने दिए।

    सामाजिक सरोकार और वितरण
    शिविर में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक खुशियाँ भी साझा की गईं। तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही किसानों को किसान किताब, मछली जाल, ड्राइविंग लाइसेंस, मितानिन किट और आयुष्मान कार्ड जैसे हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया गया।

    जनगणना 2027 के लिए आह्वान
    कलेक्टर ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में ग्रामीणों से प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, एएसपी श्री अविनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात

    May 14, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना’ : ’अरूना के घर अब सूरज की रोशनी से रोशन, बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति

    May 14, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.