छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से तारणी घृतलहरे के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला

शासन की सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल

बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम

रायपुर,10 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजनों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने तथा बिजली के खर्च में राहत देने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिले के नागरिकों को मिल रहा है। योजना के माध्यम से परिवार अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं और बिजली बिल में राहत प्राप्त कर रहे हैं।
ग्राम दशरमा निवासी तारणी घृतलहरे ने भी इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाने का निर्णय लिया।
तारणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था। इसी वजह से उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी लेकर घर पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। अब सौर ऊर्जा का उपयोग करने से उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यह आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा, “आप सभी भी अपने घरों पर सोलर पैनल अवश्य लगवाएं और बिजली बिल में राहत का लाभ उठाएं। सौर ऊर्जा को अपनाना हमारे परिवार के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।”

Related Articles

Back to top button