छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

रायपुर, 10 सितंबर 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट की। कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है।
राज्यपाल श्री डेका ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

