Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुशियों की नई दस्तक
    छत्तीसगढ़

    मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुशियों की नई दस्तक

    राजस्व मंत्री ने गोविंदा को सौंपी उनके सपनों के आशियाने की चाबी
    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुशियों की नई दस्तक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 06 मई 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार की हर गरीब को पक्की छत देने की प्रतिबद्धता आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम मोहतरा में साकार होती दिखी। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी हितग्राही श्री गोविंदा गोस्वामी को सौंपी। नए घर की दहलीज पर जब मंत्री जी ने फीता काटकर गृह-प्रवेश कराया, तो लाभार्थी परिवार की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर संतोष की मुस्कान साफ नजर आई।

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिला छुटकारा

    हितग्राही गोविंदा (पिता कैलाश गोस्वामी) के लिए यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष का अंत है। वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस आवास के लिए शासन द्वारा 1.20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। प्रशासन की तत्परता से निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हुआ, जिससे यह परिवार अब बारिश और धूप की चिंता से मुक्त होकर एक सुरक्षित छत के नीचे आ गया है।

    आवास गरीब के सम्मान का प्रतीक- मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपने के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के लक्ष्य पर काम कर रही है।
    प्रधानमंत्री आवास केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह गरीब के आत्म-सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को विवश न रहे। आज गोविंदा को उनके घर की चाबी सौंपना मेरे लिए आत्मिक संतोष का विषय है।

    बदलता ग्रामीण परिदृश्य

    इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। घर के दीवार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लोगो और अपना नाम अंकित देख गोविंदा का परिवार भावुक हो उठा। उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। मोहतरा की यह सफलता राज्य में जारी उस विकास यात्रा का हिस्सा है, जहां हजारों परिवार हर दिन कच्चे मकानों को पीछे छोड़ मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

    May 6, 2026

    भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु

    May 6, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.