Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026 : ईटपाल में उमड़ा जनसैलाब, सरकार पहुंची जनता के द्वार
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 : ईटपाल में उमड़ा जनसैलाब, सरकार पहुंची जनता के द्वार

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार 2026 : ईटपाल में उमड़ा जनसैलाब, सरकार पहुंची जनता के द्वार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 06 मई 2026

    सुशासन तिहार 2026 : ईटपाल में उमड़ा जनसैलाब, सरकार पहुंची जनता के द्वार

    मुख्यमंत्री के सुशासन के संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए आज बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत ईटपाल में “सुशासन तिहार 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शिविर में शासन और जनता के बीच की दूरी मिटती नजर आई, जहां हजारों ग्रामीणों ने न केवल अपनी समस्याएं रखीं, बल्कि मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया। ईटपाल का यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सुशासन केवल फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक जीवंत अभियान बन चुका है।

    सुशासन तिहार 2026 : ईटपाल में उमड़ा जनसैलाब, सरकार पहुंची जनता के द्वार

    शिविर में ईटपाल सहित आसपास के एक दर्जन गांवों (कांदुलनार, चिन्नाकवाली, संतोषपुर, मनकेली आदि) से हजारों ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में प्राप्त 120 से अधिक आवेदनों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू कर दी गई। राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि और महिला एवं बाल विकास सहित लगभग सभी प्रमुख विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की सरल जानकारी दी।

    प्रशासन की संवेदनशीलता तब दिखी जब पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ सौंपा गया

    राजस्व एवं कृषि जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका और किसान क्रेडिट कार्ड (ज्ञब्ब्) का वितरणकिया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को पोषक आहार (फूड बॉक्स) प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे संस्कार संपन्न कराए गए। मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आइस बॉक्स और खाद्य विभाग द्वारा नए राशन कार्ड वितरित किए गए।

    जागरूकता और सुशासन का संदेश

    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह शिविर जनता और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहा हैं। एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल ने विशेष रूप से “नियद नेल्लानार 2.0” और “बस्तर मुन्ने” जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत ईटपाल के शिविर में आसपास के गांव कांदुलनार, चिन्नाकवाली, संतोषपुर, मनकेली, कड़ेनार, पदेड़ा, पेद्दाकोरमा, धनोरा, बोरजे, मोरमेड़ और तोयनार से हजारों ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

    May 6, 2026

    भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु

    May 6, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.