Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार-2026 : सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार-2026 : सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक

    ग्राम गंगद्वारी में आयोजित समाधान शिविर में 01 हजार 273 से अधिक प्राप्त हुए आवेदन, प्रभावी निराकरण पर दिया जा रहा जोर
    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार-2026 : सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गंगद्वारी में पंचायत भवन एवं कलार जेवरा से बेलखुरी सड़क निर्माण के लिए 15-15 लाख रूपए की घोषणा

    रायपुर, 06 मई 2026

     सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक

    सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजनों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम गंगद्वारी में 25 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर अनुसार आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 01 हजार 273 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, इससे बड़ी संख्या में आमजनों को राहत मिल रही है।

     सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक

    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सभापति अनिला देवेंद्र राजपूत, जनपद अध्यक्ष पथरिया चित्ररेखा जांगड़े, उपाध्यक्ष दीपिका कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

     सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना हो रहा साकार: विधायक श्री कौशिक

    विधायक श्री कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और जन समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है। सुशासन के संकल्पों के साथ रामराज्य का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। विधायक ने आमजनों को शिविर का लाभ उठाते हुए पात्रतानुसार योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत करने प्रेरित किया। उन्होंने गंगद्वारी में शेड निर्माण हेतु 15 लाख रूपए, पंचायत भवन के लिए 15 लाख रूपए, कलार जेवरा से बेलखुरी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, पकरिया में पंचायत भवन के लिए 22 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गंगद्वारी में महतारी सदन, रोहरा-घुठेली सड़क निर्माण तथा रोहरा-सिलतरा में नए विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन सहित लगभग 20 करोड़ से अधिक के कार्य इस क्षेत्र के लिए स्वीकृत किया गया है। उन्होंने छिन्दभोग, कपुआ और मोहभट्ठा के लिए 01-01 नग हैण्डपम्प की स्वीकृति भी प्रदान की।

    कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
    जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

    समाधान शिविर कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में 07 मई को
    सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत समाधान शिविर मुंगेली स्थित कृषि उपज मंडी में 07 मई को आयोजित किया जाएगा। शिविर में नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 05, 06, 08, 12, 13, 14, 15, 20 और 21 के आमजन शामिल होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण करा सकते हैं।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

    May 6, 2026

    भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु

    May 6, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.