Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    News DeskBy News DeskMay 2, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले में सभी तैयारियां पूर्ण होने की दी जानकारी, उप मुख्यमंत्री ने की सराहना

    बालोद, 02 मई 2026

    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बालोद सहित दुर्ग, बस्तर एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान श्री शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को 01 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार 2026 के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में आयोजित होने वाले प्रत्येक शिविरों में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री शर्मा ने सभी शिविरों में आम जनता की समुचित बैठक व्यवस्था, सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पंडाल आदि की व्यवस्था करने के अलावा सभी शिविरों में आम नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल, आम के पना आदि पेय पदार्थों के अलावा कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए उन्होंने जिले के विभिन्न सेवा भावी संस्थाओं का मदद लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने शिविर में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने को कहा। बैठक में श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को बालोद जिले में आयोजित होने वाले सभी शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण करने की जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर बालोद जिले में आयोजित होने वाली सभी शिविरों में आम नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा कूलर इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जिसका उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सराहना करते हुए बैठक में उपस्थित सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिले में आयोजित शिविरों में इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वर्चुअल बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

    बैठक में श्री शर्मा ने जिले में आयोजित शिविरों में प्रदेश के मंत्रीगणों के अलावा स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से ससम्मान आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने जिले में आयोजित शिविरों की जानकारी आम जनता को समय पर मिल सके इसके लिए मुनादी एवं अन्य माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को आम जनता के सभी राजस्व संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने शिविरों में किसानों को मुफ्त में नक्शा, खसरा प्रदान करने के भी निर्देश दिए। श्री शर्मा ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर के दौरान मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणों के दौरा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर आयोजन के 03 दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पेशन प्रकरणों के समय पर निराकरण के अलावा शिविर में पात्र लोगों के राशन कार्ड में नाम जोड़ने कार्यवाही आदि कार्यों को त्वरित रूप से करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित आम नागरिकों के साथ मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने शिविर में स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी प्राप्त आवेदनों का भी तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में पुलिस विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिस विभाग के स्टॉल में आम जनता को नशा उन्मूलन के संबंध में जानकारी प्रदान करने के अलावा इसके लिए अभियान भी चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों को सायबर फ्रॉड, घुसपैठियों की रोकथाम के उपायों की जानकारी भी देने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिविरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने तथा शिविर आयोजन के पूर्व शिविर में शामिल ग्रामों का विजिट भी करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को बालोद जिले में सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 एवं नगरीय क्षेत्रों में 09 सहित जिले में कुल 32 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में जिला का पहला जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले में शिविरों के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक शिविरों के लिए नोडल अधिकारी एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को शिविर के आयोजन के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु समुचित प्रचार-प्रसार भी की जा रही है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु इसका समुचित प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री एवं माननीय मंत्रीगणों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों तथा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रवास कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु भी सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय सांसद, जिले के विधायकों के अलावा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को सुशासन तिहार के आयोजन की सूचना दे दी गई है। इस मौके पर एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर ने भी सुशासन तिहार के अंतर्गत पुलिस विभाग के तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    News Desk

    Related Posts

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    May 2, 2026

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    May 2, 2026

    विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का हुआ शंखनाद

    May 2, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    May 2, 2026

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.