छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सेवा सेतु केंद्र से महज 3 दिन में बना निवास प्रमाण पत्र

पथलगांव के जगदीश कुमार को घर के पास मिली त्वरित सरकारी सेवा

रायपुर, 17 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन को जनसुविधा से जोड़ते हुए सरकारी सेवाओं की पहुंच को सरल और त्वरित बनाया जा रहा है। ‘सेवा सेतु आईडी-सरल समाधान’ के माध्यम से नागरिकों को अब विभिन्न शासकीय सेवाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में समय बिताने से राहत मिल रही है।

पथलगांव के जगदीश कुमार को मिली त्वरित सेवा

जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील निवासी श्री जगदीश कुमार को निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पथलगांव स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से उनके आवेदन का समयबद्ध निराकरण किया गया।

11 सितम्बर को आवेदन, तीन दिन में प्रमाण पत्र तैयार

श्री जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने 11 सितम्बर को निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के महज तीन दिवस के भीतर उन्हें निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब वे विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

सुशासन की पहल से आसान हुई नागरिक सेवाएं

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की पहल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सहज और नागरिक-केंद्रित बना रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन की सुविधा मिलने के साथ ही लोगों के समय और आने-जाने के खर्च की भी बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने पर श्री जगदीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन जशपुर के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि घर के पास ही आवेदन की सुविधा और कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई है।

Related Articles

Back to top button