Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…
    देश

    छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…

    By May 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भीषण गर्मी और पिछले चुनाव की तुलना में कम मतदान के बावजूद भाजपा न केवल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है बल्कि पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की भी उम्मीद लगाए है।

    छठे चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद पार्टी अब सातवें और आखिरी चरण की तैयारी में जुट गई है।

    इस चरण में भाजपा की कोशिश अपने सबसे कमजोर राज्य पंजाब में ज्यादा लाभ हासिल करने की है। यहां पर विपक्ष बिखरा हुआ है, दूसरी तरफ भाजपा ने आधे से ज्यादा सीटों पर दूसरे दलों से आए नेताओं पर दांव लगाया है।

    छठे चरण के साथ लोकसभा की 486 सीटों के लिए मतदान का काम पूरा हो गया है। इसमें एक सीट सूरत भी शामिल है, जहां से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया है।

    बाकी बची 57 सीटों के लिए एक जून को वोट डाले जांगे। इसमें उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा को इस चरण में भी काफी उम्मीदें हैं। 

    सूत्रों के अनुसार, भाजपा सबसे ज्यादा कोशिश पंजाब को लेकर कर रही है जहां विपक्ष में घमासान है। यह भाजपा का सबसे कमजोर राज्य है। इसलिए पार्टी को उम्मीदवार बनाने के लिए भी दूसरे दलों से और कुछ विशिष्ट लोगों पर दांव लगाना पड़ा है।

    पंजाब में लंबे समय के बाद अकेले चुनाव लड़ रही भाजपा
    भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा है, लेकिन पंजाब में एक-दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे।

    साथ ही बसपा-अकाली दल भी चुनाव मैदान में होगा। ऐसे में चतुष्कोणीय संघर्ष में उसके लिए काफी उम्मीदें हैं। अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा यहां पर लंबे समय बाद अकेले लड़ रही है।

    पूरे पंजाब में उसके पास जमीनी संगठन भी उतना प्रभावी नहीं है, जो चुनाव जीतने के लिए होना चाहिए। ऐसे में भाजपा की उम्मीदें दूसरे दलों के आपसी संघर्ष पर और प्रधानमंत्री मोदी पर टिकी हैं।

    भाजपा के लिए नतीजे पहले से बेहतर रहेंगे
    भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा कि इस बार पिछली बार की तुलना में कम मतदान जरूर हुआ, लेकिन भाजपा के लिए नतीजे पहले से भी बेहतर रहेंगे। इसकी वजह बिखरा और मुद्दाविहीन विपक्ष है, जिसका एकमात्र एजेंडा मोदी को हटाना रहा।

    पार्टी ने अभी तक के चुनाव के जो आंकड़े जुटाएं हैं, उनको लेकर वह काफी आश्वस्त है। भाजपा का दावा है कि छह चरणों में ही वह अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है और जो कमी रह गई है, उसे आखिरी चरण में पूरा कर लिया जाएगा।

    The post छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज… appeared first on .

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.