Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»विदेश»अमेरिका में झूठ बोल एडमिशन लिया, पर सोशल मीडिया से पकड़ा गया भारतीय; आखिर कैसे…
    विदेश

    अमेरिका में झूठ बोल एडमिशन लिया, पर सोशल मीडिया से पकड़ा गया भारतीय; आखिर कैसे…

    By June 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका में झूठ बोल एडमिशन लिया, पर सोशल मीडिया से पकड़ा गया भारतीय; आखिर कैसे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में फर्जी और मनगढंत कहानी बनाकर एडमिशन लेने वाले एक 19 वर्षीय भारतीय छात्र को निष्कासित कर दिया गया है।

    उसे जल्द ही अमेरिका से निर्वासित भी किया जाएगा। दरअसल यह पता चला है कि उसका पूरा एडमिशन एप्लीकेशन ही फर्जी था।

    इसमें फुल स्कॉलरशिप के डॉक्यूमेंट्स भी शामिल हैं। इसका खुलासा एक रेडिट पोस्ट (सोशल मीडिया) से हुआ। 

    इस भारतीय छात्र का नाम आर्यन आनंद बताया जा रहा है। उसने सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर “मैंने अपना जीवन और कैरियर झूठ पर बनाया है” नाम से एक पोस्ट लिखी थी। बाद में किसी रेडिट मॉडरेटर ने इस पोस्ट को फ्लैग कर दिया।

    यानी उस मॉडरेटर ने इस फर्जी कारनामे को लेकर यूनिवर्सिटी को आगाह कर दिया। अब उस छात्र के खिलाफ एक्शन लिया गया है। 

    क्या है पूरा मामला?

    छात्र आर्यन आनंद ने फुल स्कॉलरशिप पाने के लिए अपने पिता की मौत का नाटक किया था। आर्यन आनंद ने अगस्त 2023 में पेंसिल्वेनिया के बेथलेहम में स्थित लेह विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र के रूप में दाखिला लिया था।

    लेकिन पता चला है कि उसने अपने पिता की मौत का फर्जी मृत्यु प्रमाण दिया था। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद उसका एडमिशन रद्द कर दिया गया।

    लेहवैली लाइव न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, छात्र के वकील मौली हेइडोर्न ने बताया कि उसने 12 जून को जालसाजी करने का अपना अपराध स्वीकार कर लिया और नॉर्थम्प्टन काउंटी जेल में उसे एक से तीन महीने की सजा सुनाई गई। 

    समझौते के तहत, आर्यन आनंद भारत लौटने के लिए सहमत हो गया और लेहाई विश्वविद्यालय ने $85,000 (लगभग 70 लाख रुपये) की क्षतिपूर्ति वसूल नहीं करने का फैसला लिया है।

    इसके अलावा, छात्र से चोरी और अभिलेखों से छेड़छाड़ के आरोप हटा दिए गए। विज्ञप्ति के अनुसार, आनंद को शुरू में 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया और ये आरोप लगाए गए।

    धोखाधड़ी की पूरी कहानी रेडिट पर “मैंने अपना जीवन और कैरियर झूठ पर बनाया है” शीर्षक वाली पोस्ट के बाद सामने आई।

    डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी स्टीफन बरट्टा के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका में भारतीय छात्र ने अपनी योजना के तहत अपने पिता के लिए गलत ट्रांसक्रिप्ट, वित्तीय दस्तावेज और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की बात कबूल की है।

    उसके पिता जिंदा हैं। विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि 19 वर्षीय छात्र ने खुद को एक स्कूल प्रिंसिपल बताने के लिए एक फर्जी ईमेल एड्रेस भी बनाया था।

    The post अमेरिका में झूठ बोल एडमिशन लिया, पर सोशल मीडिया से पकड़ा गया भारतीय; आखिर कैसे… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.