Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»गर्मी और लू कैसे बिगाड़ रहा हार्मोन्स का बैलेंस, 7 साल की बच्चियों को क्यों आ रहे पीरियड…
    देश

    गर्मी और लू कैसे बिगाड़ रहा हार्मोन्स का बैलेंस, 7 साल की बच्चियों को क्यों आ रहे पीरियड…

    By July 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गर्मी और लू कैसे बिगाड़ रहा हार्मोन्स का बैलेंस, 7 साल की बच्चियों को क्यों आ रहे पीरियड…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अत्यधिक गर्मी और लू की वजह से इंसानों खासकर महिलाओं में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ रहा है।

    इसकी वजह से महिलाओं  के मासिक धर्म अनियमित होने लगे हैं। शोध में कहा गया है कि कई बार सात साल की बच्ची में भी तय समय से पहले मासिक धर्म की शुरुआत होने लगी है तो कुछ मामलों में महिलाओं के पीरियड्स में देरी देखने को मिली है।

    रिसर्च में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन और मौसमी दशाओं में होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की वजह से ये समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

    डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने हाल ही में एक स्टडी में पाया है कि मौसमी दशाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील भौगोलिक इलाकों की महिलाओं में पीरियड्स या तो निर्धारत समय से बहुत पहले या देरी से आ रही हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में ही कुछ ऐसी बच्चियों को असमय मासिक धर्म की समस्या और कष्ट से जूझान पड़ा जिनकी उम्र केवल सात साल थी। ये बच्चियों ना तो पीरियड्स का मतलब समझती थीं और ना ही उसके कष्ट से वाकिफ थीं लेकिन उन्हें इस भयंकर यातना के दौर से गुजरना पड़ा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी ही एक बच्ची जिसे सात साल की उम्र में पीरियड आए, एक साल बाद अचानक उसके पीरियड आने बंद हो गए।

    फिर 12 साल तक उसे पीरियड्स नहीं आए। बता दें कि किशोर लड़कियों में आमतौर पर 10 से 16 साल की उम्र में मासिक धर्म की शुरुआत होती है।

    औसत रूप से देखें तो 12.4 साल की उम्र में लड़कियों में मासिक धर्म चक्र की शुरुआत होती है लेकिन गर्मी और लू की वजह से उनके हार्मोन लेबल में बदलाव आ रहा है, जिससे पीरियड अनियमित होने लगे हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान जलवायु संकट के नजरिए से ऐसे ही विकट भौगोलिक इलाका है। वहां पिछले 50 सालों में औसत वार्षिक तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

    इसके अलावा वहां हीटवेव की संख्या लगभग पांच गुना हो चुकी है। साल 2022 में अधिकतम तापमान ने पिछले 60 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

    रिपोर्ट में प्रसूति रोग विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया है कि तापमान बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डिसमेनोरिया की समस्या होती है।

    डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादातर महिलाओं में मासिक धर्म बिना दर्द और ऐंठन के होता है लेकिन  कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाने की वजह से कई महिलाओं को दर्द, असहनीय पीड़ा और ऐंठन की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।

    दरअसल, कार्टिसोल एक हार्मोन है जिसका स्राव तनाव या संकटग्रस्त परिस्थितियों में ज्यादा होता है। इसलिए हीटवेव या अन्य तनाव के दौर में उसका स्तर सामान्य से बढ़ जाता है।

    यह महिला के शरीर का मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का लेवल भी प्रभावित करता है और शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करता है। इसके अत्यधिक स्राव से मासिक धर्म बिगड़ जाता है और कई बार समय से पहले पीरियड्स आने लगते हैं।

    यह खबर भारतीय पाठकों के लिए भी इसलिए अहम है क्योंकि भारत की भी जलवायु गर्म है और यहां भी लोगों के हीटवेव, प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े झेलने को मजबूर होना पड़ा है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही इस साल मई और जून में गर्मी ने 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1951 के बाद से ऐसा आठवीं बार था, जब जून में दिल्ली का औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

    The post गर्मी और लू कैसे बिगाड़ रहा हार्मोन्स का बैलेंस, 7 साल की बच्चियों को क्यों आ रहे पीरियड… appeared first on .

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय

    May 14, 2026

    गांव से बाजार तक मजबूत हुई कनेक्टिविटी, LEADS 2025 में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.