मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी

रायपुर 29 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां उपचाररत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नंदकुमार साय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री नंदकुमार साय से आत्मीय बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि श्री नंदकुमार साय के बेहतर उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।



