हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 18 सितम्बर 2026



वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत तड़ोला में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना।
ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से वित्त मंत्री श्री चौधरी को अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल और निराकरण के लिए अधिकारियों से चर्चा की।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को आसानी से मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं में विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों से सीधे संवाद करने से स्थानीय जरूरतों और समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। सरकार विकास कार्यों को जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


