छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा की मिसाल, तीन रक्तदान शिविरों में 68 यूनिट रक्त संग्रहित

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान

रायपुर, 18 सितम्बर 2026

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सेवा और जनभागीदारी की भावना से आयोजित इन शिविरों में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविरों के माध्यम से कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में 9 यूनिट तथा मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविरों में सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन विशेष रक्तदान शिविरों ने समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए नागरिकों को आगे आने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button