छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

रायपुर 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में ’’राष्ट्रगान जन-गण-मन’’ एवं ’’राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्’’ का सामूहिक सुमधुर गायन किया गया। श्री चम्पावत ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button