छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

बस्तर में विकास की नई पहल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 23 मई को

प्रातः 09 बजे ‘‘बातों-बातों में’’ कार्यक्रम में करेंगे चर्चा

रायपुर, 22 मई 2026

आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार एकांश के समसामयिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम ‘‘बातों-बातों में’’ के अंतर्गत इस बार बस्तर संभाग में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद स्थानीय लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही अभिनव पहलों पर विशेष चर्चा प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा से विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में शांति, सुरक्षा और विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कल 23 मई को आकाशवाणी केन्द्र रायपुर से एफ.एम. एवं प्राईमरी चैनल पर सुबह 9 बजे किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों द्वारा इसका रिले प्रसारण भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button