छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

रायपुर, 22 मई 2026

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव 23 मई को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे मंत्रालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों और ग्रीष्म काल में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। राज्य के सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल होंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सभी अधिकारियों को बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button