छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सुशासन तिहार ने संवारी जिंदगी: ग्राम बिल्हमा के जितन को मिली पक्के आवास की चाबी

कच्चे घर की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

रायपुर, 20 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम बन रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम बिल्हमा निवासी श्री जितन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी प्रदान की गई।

कच्चे मकान की पीड़ा से मिली राहत

श्री जितन ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकान में रह रहा था। बरसात के मौसम में छत टपकने और घर में पानी भरने से उन्हें काफी परेशानी होती थी। हर वर्ष मकान की मरम्मत में अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि पक्का मकान मिलने से अब उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो गया है। बच्चों के लिए बेहतर वातावरण मिला है और मौसम की मार की चिंता भी समाप्त हो गई है।  नए घर की चाबी प्राप्त करने पर श्री जितन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। अब उनका परिवार सुरक्षित और खुशी के साथ अपने नए घर में रह सकेगा।

सुशासन तिहार से गांव में मिल रहा समाधान

सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की मांगों और शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ गांव में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री जितन जैसे अनेक परिवारों के जीवन में सुशासन तिहार नई उम्मीद और स्थायी बदलाव लेकर आया है।

Related Articles

Back to top button