छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सुशासन तिहार’ बना सोनिया लकड़ा के चेहरे की मुस्कान का कारण

बरसों का इंतजार हुआ खत्म, जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला नया राशन कार्ड

रायपुर, 18 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव में ही आसानी से मिल रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत नान दमाली निवासी श्रीमती सोनिया लकड़ा लंबे समय से राशन कार्ड नहीं बनने के कारण परेशान थीं। राशन कार्ड के अभाव में उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

जब उन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली, तो उन्होंने वहां आवेदन प्रस्तुत किया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों का परीक्षण कर तत्काल नया राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होते ही सोनिया लकड़ा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार को नियमित रूप से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिल सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान गांव में ही हो गया।

सोनिया लकड़ा ने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी क्रम में प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, वन अधिकार पत्र सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button