छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

जशपुर के सेंदरीमुंडा के बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन से ग्रामीणों को मिली स्वच्छ पेयजल की सुविधा

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया आभार

रायपुर, 17 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित प्रशासनिक कार्यशैली के परिणामस्वरूप जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। हैंडपंप खनन के बाद अब ग्रामीणों को घर के समीप ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बैशाखूपारा के निवासियों को लंबे समय से पेयजल के लिए दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी के मौसम में पानी लाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

समस्या के स्थायी समाधान के लिए श्री उमेश यादव, श्री संतोष देहरी एवं अन्य ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर हैंडपंप खनन की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन कार्य पूर्ण कराया।

हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अब वार्ड क्रमांक 7 के परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील और जनहितैषी सोच के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

Related Articles

Back to top button