छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सुशासन तिहार 2026: जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं का लाभ

रायपुर , 13 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनते जा रहा है।j समाधान शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और खुशहाली को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम भूतकछार निवासी रामजी को मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल प्रदान किया गया।

मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले रामजी लंबे समय से पुराने और अनुपयोगी जाल के कारण परेशान थे। सीमित संसाधनों के चलते नया मत्स्य जाल खरीद पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे उनकी आय भी प्रभावित हो रही थी। समाधान शिविर में आवेदन करने पर उन्हें मत्स्य जाल उपलब्ध कराया गया। नया जाल मिलने से रामजी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें मछली पकड़ने में आसानी होगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी, जिससे परिवार का जीवन बेहतर हो सकेगा। रामजी ने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button