Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण
    छत्तीसगढ़

    मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण

    खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने जन समस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    News DeskBy News DeskMay 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर 08 मई 2026

     मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत मोहतरा के माध्यमिक शाला परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान एसडीएम दिव्या पोटाई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागीय स्टॉलों में आम नागरिकों की समस्याएं सुनते रहे। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मोहतरा स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री बघेल ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

    मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम मोहतरा क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। हाई स्कूल मैदान मोहतरा में आयोजित शिविर में कुल 834 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 814 मांग संबंधी तथा 20 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर स्थल पर ही 246 आवेदनों का निराकरण किया गया, जिनमें 242 मांग एवं 4 शिकायत संबंधी प्रकरण शामिल हैं। वहीं शेष 588 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें 572 मांग एवं 16 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने मौके पर समाधान मिलने पर शासन की पहल की सराहना की।

    जनता से सीधा संवाद, आवेदन देने के लिए किया प्रेरित

    मंत्री श्री बघेल ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी समस्याएं एवं मांगें लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि जब नागरिक जागरूक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाएंगे, तभी उनका त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का सत्यापन एवं निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

    अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के निर्देश

    प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

    सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

    अपने उद्बोधन में मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना की गड़बड़ियों को दूर कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध हो सके। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। मंत्री श्री बघेल ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, राशन कार्ड निर्माण, तीन महीने का चावल एक साथ वितरण तथा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने नवागढ़ में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण एवं महतारी सदन की स्वीकृति का भी उल्लेख किया।

    जनता की समस्याओं का हुआ निराकरण 

    शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, नामांतरण, सीमांकन एवं कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री श्री बघेल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्रता अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने तथा बिजली कटौती की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

    शिविर में मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने अपने करकमलों से विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति एवं चाबी प्रदान की गई। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व कार्ड, मत्स्य विभाग अंतर्गत मछली पालन हेतु जाल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सुकन्या समृद्धि एवं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।शिविर के दौरान ग्रामीणों में शासन की योजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने मौके पर समाधान मिलने पर प्रशासन एवं शासन की पहल की सराहना की।

    खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल
    News Desk

    Related Posts

    साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

    May 8, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री से कुलपति की हुई मुलाकात : विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक सुधार और छात्र सुविधाओं पर फोकस

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

    May 8, 2026

    ’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’

    May 8, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

    May 8, 2026

    वर्षा जल सहेजकर भू -जल स्तर बढ़ाने प्रशासन की अभिनव पहल

    May 8, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

    May 8, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री से कुलपति की हुई मुलाकात : विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक सुधार और छात्र सुविधाओं पर फोकस

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

    May 8, 2026

    ’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.