Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026 : स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला 6-6 लाख का आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 : स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला 6-6 लाख का आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    जन समस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मिला आर्थिक सशक्तिकरण, सुशासन तिहार बना रोजगार का आधार
    News DeskBy News DeskMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार 2026 : स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला 6-6 लाख का आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 7 मई 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मानपुर के अंतर्गत ग्राम साल्हेभट्टी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर इसका जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जहां एनआरएलएम बिहान योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया।
    इस शिविर में ग्राम जामड़ी की पदम वैष्णव देवी स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं को सामूहिक मक्का खेती के लिए 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। समूह की सभी महिलाएं मध्यमवर्गीय किसान परिवारों से जुड़ी हैं और लंबे समय से खेती-किसानी में संलग्न रही हैं। अब इस आर्थिक सहयोग से वे संगठित होकर आधुनिक तरीके से सामूहिक मक्का उत्पादन करेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकेंगी।
    इसी प्रकार ग्राम औंधी की संत मरियम स्व सहायता समूह की 10 महिलाओं को भी 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह महिलाएं होटल व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही हैं। वर्तमान में ये महिलाएं स्कूलों में मध्यान्ह भोजन कार्य से जुड़ी हुई हैं, लेकिन अब इस ऋण सहायता से वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आय के नए स्रोत विकसित करेंगी। दोनों समूहों की महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आया है।
    समूह की महिलाओं ने कहा कि पहले हमें अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब शासन की इस पहल से हमें आर्थिक सहयोग मिला है। इससे हम अपना खुद का रोजगार शुरू कर पाएंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
    सुशासन तिहार हमारे लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। सुशासन तिहार 2026 केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्गकृविशेषकर महिलाओंकृको सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस पहल ने न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान को भी नई ऊंचाई दी है।

    बिहान योजना सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार 2026 से किसानों को मिल रहा वैज्ञानिक खेती का मार्गदर्शन

    May 7, 2026

    सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम: अनीता को मिला नया राशन कार्ड

    May 7, 2026

    ’सुशासन तिहार’ : आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

    May 7, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार 2026 से किसानों को मिल रहा वैज्ञानिक खेती का मार्गदर्शन

    May 7, 2026

    सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम: अनीता को मिला नया राशन कार्ड

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.