Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण

    जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी - विधायक श्री साहू
    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुशासन शिविर में क्षेत्र की जनता ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

    रायपुर, 06 मई 2026

    जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी - विधायक श्री साहू

    शासकीय काम-काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले के ग्रामीण अंचलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम चीचा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 578 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा 300 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष लंबित  आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी - विधायक श्री साहू

    सुशासन शिविर में क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में क्षेत्र के 22 ग्राम पंचायत क्रमशः भांठाकोकड़ी, डोड़की, चीचा, अरसी, सुखरीकला, लिटिया, पुरदा, गाड़ाडीह, सेमरिया(लि), जोगीगुफा, हसदा, बिरेझर, खर्रा, टेमरी, फुण्डा, नवागांव (पु), पथरिया (डो), डोमा, पोटिया (से), सेवती, हिर्री और मड़ियापार के लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभायी।

    जनता की समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें अधिकारी - विधायक श्री साहू

    जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों में अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त आवदेनों का तत्परतापूर्वक निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन को परखना है, इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को गांव-गांव तक पहुुंचाना है। विधायक श्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि यदि जनता अपनी समस्या से परेशान हुई तो अधिकारियों को भी परेशानियों को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों को भी संबंधित पंचायतों में पन्द्रहवें वित्त राशि से बेहतर कार्य करने के सुझाव दिये।

    शिविर में विभिन्न योजनाओं के बड़ी संख्या में हितग्राही लाभान्वित हुए। विधायक श्री साहू ने अपने करकमलों से मनरेगा के 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 05 हितग्राहियों को पीएम आवास चॉबी, 05 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना प्रमाण पत्र, 04 हितग्राहियों को सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति पत्र और 10 स्वच्छताग्राहियों को सम्मान पत्र प्रदान किया। उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 03 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर में क्षेत्र के 55 ओवदकों को मौके पर परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

    शिविर में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष श्री जीवन साहू, नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल एवं क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, एसडीएम श्री सोनल डेविड, तहसीलदार बोरी श्री तारसिंह खरे, जनपद पंचायत के सीईओ श्री किरण कौशिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    नारायणपुर के मेधावी छात्र सम्मानित- वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने खिलाई मिठाई

    May 6, 2026

    सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

    May 6, 2026

    अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : श्री अरुण साव

    May 6, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारायणपुर के मेधावी छात्र सम्मानित- वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने खिलाई मिठाई

    May 6, 2026

    सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

    May 6, 2026

    अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.