Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत मिले 4056 गुमशुदा व्यक्ति
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत मिले 4056 गुमशुदा व्यक्ति

    News DeskBy News DeskMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत मिले 4056 गुमशुदा व्यक्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 05 मई 2026

    पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गुमइंसानों की पतासाजी हेतु “ऑपरेशन तलाश” अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कुल 4056 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया है, जिसमें 545 गुमशुदा बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं।
    राज्य पुलिस द्वारा समय-समय पर गुमइंसानों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाये जाते हैं, इसी अनुक्रम में “ऑपरेशन तलाश” का संचालन किया गया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों और नामांकित नोडल अधिकारियों ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया। अभियान के दौरान विशेष गठित पुलिस टीमों द्वारा हर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक माह के भीतर ही 75 बालक, 470 बालिका, 972 पुरुष एवं 2539 महिलाओं सहित 4056 गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाया गया।
    इस अभियान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि 182 गुमशुदा व्यक्तियों जिसमें 03 बालक, 63 बालिका, 13 पुरुष एवं 103 महिला को अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश से खोजकर वापस लाया गया। अभियान के दौरान दुर्ग से 683, बिलासपुर से 648 एवं रायपुर से 426 सर्वाधिक गुम इंसानों की पतासाजी कर इस अभियान की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
    पुलिस द्वारा सभी बरामद बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को विधिवत उनके परिजनों से मिलाया गया, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह सफलता छत्तीसगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण है।

    ऑपरेशन तलाश छत्तीसगढ़ पुलिस
    News Desk

    Related Posts

    वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी का जगदलपुर में किया गया आत्मीय स्वागत

    May 5, 2026

    कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा छत्तीसगढ़ में बदलाव

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ….

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी का जगदलपुर में किया गया आत्मीय स्वागत

    May 5, 2026

    कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा छत्तीसगढ़ में बदलाव

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.