Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ….
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ….

    बलौदा बाजार में सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केन्द्र
    News DeskBy News DeskMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रायपुर,5 मई 2026

    बलौदा बाजार में सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केन्द्र

    राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बलौदा बाजार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम मोपर,पलारी के ग्राम ससहा, कसडोल के ग्राम डेराडीह एवं नगर पंचायत पलारी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन  किया गया।

    शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड व चश्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना  आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा 2 महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा  फलदार पौधे,समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिमा, ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।

    समाधान शिविरों के जरिए मौके पर ही फाइल तैयार हो रही है और वहीं तुरंत निपटारा भी किया जा रहा है, इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलों के साथ-साथ मनरेगा की लंबित मजदूरी, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, पेंशन, श्रम कार्ड, जैसी विभिन्न विभागों के योजनाओं से लाभ लेने विशेष रूप से शामिल किया गया है।

    इन शिविरों में केवल आवेदन स्वीकार करने तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा और प्रत्येक आवेदन का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया गया है। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

        सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केंद्र –  समाधान शिविर में आकर्षक सुशासन सेल्फी का निर्माण किया गया। शिविर में आने वाले ग्रामीण इसमें सेल्फी लेने उत्साहित नजर आये। इसके साथ ही महिला  एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुवती महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प भी लगाया गया। तेज गर्मी को देखते हुए इस कैम्प में ओआरएस घोल की भी व्यवस्था की गई थी।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी का जगदलपुर में किया गया आत्मीय स्वागत

    May 5, 2026

    कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा छत्तीसगढ़ में बदलाव

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत मिले 4056 गुमशुदा व्यक्ति

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी का जगदलपुर में किया गया आत्मीय स्वागत

    May 5, 2026

    कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा छत्तीसगढ़ में बदलाव

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.