Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्यपाल ने धमतरी में जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल ने धमतरी में जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपित किया पौधा
    News DeskBy News DeskMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यपाल ने धमतरी में जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 03 मई 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपित किया पौधा

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज धमतरी में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जल संरक्षण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति अभियान, जनमन कार्यक्रम, रेडक्रॉस गतिविधियों तथा नवाचारों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। राज्यपाल ने परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित किया।

    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध राज्य है, किंतु धान एक अधिक पानी वाली फसल है, इसलिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगाह किया कि आने वाले वर्षों में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है, अतः सभी को अभी से सजग होकर पानी बचाने की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

    राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से स्वयं पौधारोपण कर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधे भविष्य में पहचान बनें और समाज में सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

    राज्यपाल ने सिकल सेल बीमारी एवं मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए मरीजों की जानकारी ली तथा 40 वर्ष से अधिक आयु की शासकीय एवं कामकाजी महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को स्वयं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

    राज्यपाल ने जिले में एलोवेरा फसल की खेती की सराहना करते हुए इसके व्यापक बाजार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। उन्होंने रेडक्रॉस से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पी एम जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से कमार जनजाति के जीवन स्तर में सुधार पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी पारंपरिक संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए उन्हें स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर जीवन सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों से समाज के हित में कम से कम एक सकारात्मक कार्य व्यक्तिगत स्तर पर भी करने का आह्वान किया, चाहे वह स्वच्छता, जागरूकता या सामाजिक सहयोग से संबंधित हो।

    बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नवाचार की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही एवं अभियान की जानकारी दी गई।

    राज्यपाल श्री रमेन डेका
    News Desk

    Related Posts

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर

    May 3, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026

    जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

    May 3, 2026

    ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

    May 3, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर

    May 3, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.