Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर

    'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत रोपा पौधा
    News DeskBy News DeskMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिकल सेल जांच और कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश

    रायपुर, 03 मई 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका

    राज्यपाल श्री रमेन डेका

    राज्यपाल श्री रमेन डेका

    राज्यपाल श्री रमेन डेका

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज धमतरी के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जल संरक्षण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, कामकाजी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, जनमन कार्यक्रम और रेडक्रॉस गतिविधियों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा भी रोपा।
    योजनाओं का प्रस्तुतीकरण
    कलेक्टर धमतरी श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, कृषि में एआई के उपयोग, पर्यटन विकास और नवाचारों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई कार्रवाई और दर्ज प्रकरणों की जानकारी साझा की।
    जल संकट पर जताई चिंता
    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन धान अधिक पानी वाली फसल है। आने वाले वर्षों में जल संकट गंभीर हो सकता है, इसलिए अभी से पानी बचाने पर काम करना होगा। उन्होंने कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
    पौधरोपण बने जन आंदोलन
    राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से स्वयं पौधरोपण कर नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में पहचान बनें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाली भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण के निर्देश दिए।
    महिला स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश
    स्वास्थ्य के मुद्दे पर राज्यपाल ने सिकल सेल बीमारी और मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु की शासकीय एवं कामकाजी महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और महिलाओं को स्वयं भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा।
    कमार जनजाति के उत्थान पर चर्चा
    जनमन कार्यक्रम के तहत कमार जनजाति के जीवन स्तर में सुधार पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि उनकी पारंपरिक संस्कृति को बनाए रखते हुए उन्हें स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर जीवन सुविधाओं से जोड़ा जाए।
    एलोरा फसल और फूड प्रोसेसिंग की सराहना
    राज्यपाल ने जिले में एलोवेरा फसल की खेती की सराहना करते हुए इसके व्यापक बाजार की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। साथ ही रेडक्रॉस से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
    राज्यपाल ने अधिकारियों से समाज हित में स्वच्छता, जागरूकता या सहयोग से जुड़ा कम से कम एक सकारात्मक कार्य व्यक्तिगत स्तर पर करने की अपील की। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया।

    राज्यपाल श्री रमेन डेका
    News Desk

    Related Posts

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर

    May 3, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026

    जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

    May 3, 2026

    ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

    May 3, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर

    May 3, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.