Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः यात्री अरुण कुमार
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः यात्री अरुण कुमार

    बस सुविधा के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    News DeskBy News DeskApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः यात्री अरुण कुमार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 26 अप्रैल 2026

    छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ सुदूर और नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने की एक पहल है। सुदूर अंचलों में सुगम, सुरक्षित और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना।

    प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से ग्रामीणों की आवागमन संबंधी बरसों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है, जिससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि दैनिक यात्रियों के लिए राहें भी सुगम हुई हैं।

    जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम सिधमा के निवासी अरुण कुमार बताते हैं कि पहले उनके गाँव में बस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। काम के सिलसिले में प्रतिदिन अंबिकापुर आने-जाने के लिए उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। अरुण बताते हैं, “पहले बस नहीं चलती थी, तो उन्हें 4-5 किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता था, तब जाकर कहीं बस मिलती थी। इससे काफी थकान होती थी और समय भी बहुत बर्बाद होता था।

    घर के पास मिली परिवहन की सुविधा
    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत ग्राम सिधमा तक बस सेवा का परिचालन प्रारंभ होने से अब अरुण जैसे सैकड़ों ग्रामीणों को उनके गाँव से ही सीधे परिवहन की सुविधा मिल रही है। अब उन्हें पैदल चलने की मजबूरी से मुक्ति मिल गई है। अरुण ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें काम पर आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती और वे सुरक्षित एवं समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच पा रहे हैं।

    योजना के लिए जताया शासन का आभार
    ग्रामीण अंचलों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। अरुण ने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने से हमारे पूरे गाँव को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण रूटों पर बसों का सुचारू संचालन किया जा रहा है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए ग्रामीणों को शहर तक पहुँचने की सुविधा उपलब्ध हो।

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

    April 26, 2026

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, धुएँ से मुक्ति के साथ जीवन हुआ आसान

    April 26, 2026

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से गंगाधर नेताम बने सफल मत्स्य उद्यमी……

    April 26, 2026

    ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : श्री अरुण साव

    April 26, 2026

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

    April 26, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

    April 26, 2026

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, धुएँ से मुक्ति के साथ जीवन हुआ आसान

    April 26, 2026

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से गंगाधर नेताम बने सफल मत्स्य उद्यमी……

    April 26, 2026

    ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.