Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री श्री नेताम
    छत्तीसगढ़

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री श्री नेताम

    मंत्री श्री रामविचार नेताम ने 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
    News DeskBy News DeskMarch 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री श्री नेताम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 01 मार्च 2026

     विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री श्री नेताम

     विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री श्री नेताम विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री श्री नेताम

    कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पण्डो समाज जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत महादेवपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत महादेवपुर में कुल 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 25 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा 25 लाख रुपये की लागत से पण्डो समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि पुलिया निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला पण्डो समाज का सामुदायिक भवन सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। जहां समाज की बैठकें, सामाजिक आयोजन और अन्य कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगे। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में समतलीकरण के लिए 5 लाख की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि विशुनपुरा से बैकुंठपुर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा। ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि डिंडो, रामचंद्रपुर और रामानुजगंज में पण्डो छात्रावास भी बजट में शामिल है। छात्रावास बनने से दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रख सकेंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि रामचंद्रपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बजट में शामिल है।

    कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पण्डो समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक आवश्यकता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा।

    मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पण्डो समाज के लोगों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की। समाज के सभी वर्ग बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि अपने जन्मदिवस को समाज के बीच मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। और जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। लगभग 03 हजार की संख्या में पण्डो समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें जिले के साथ आसपास के विभिन्न जिलों से भी पण्डो समाज के पदाधिकारीगण, आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। मंत्री श्री नेताम के आगमन पर पण्डो समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री श्री नेताम विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया।

    विभागीय स्टॉलों से आमजन को मिला लाभ

    सम्मेलन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। जहां आधार पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पशु चिकित्सा सेवा, कृषि परामर्श, सामाजिक कल्याण योजनाएं तथा अन्य विभागों के स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुंचाया गया।स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने अपने विचार रखे।

    आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम
    News Desk

    Related Posts

    सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 1, 2026

    सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 1, 2026

    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 1, 2026

    महासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

    March 1, 2026

    केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    March 1, 2026

    ​कोरबा जिले को बड़ी सौगात: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन करेंगे 21.35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    March 1, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 1, 2026

    सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 1, 2026

    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 1, 2026

    महासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.