Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»काम पूरा हुए बिना किसी भी कार्य का 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान नहीं, फर्जी दस्तावेज लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज – श्री अरुण साव
    छत्तीसगढ़

    काम पूरा हुए बिना किसी भी कार्य का 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान नहीं, फर्जी दस्तावेज लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज – श्री अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जल जीवन मिशन और सड़कों की मरम्मत से जुड़े सवालों के दिए जवाब
    News DeskBy News DeskDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    काम पूरा हुए बिना किसी भी कार्य का 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान नहीं, फर्जी दस्तावेज लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज – श्री अरुण साव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम द्रुत गति से जारी, अधिकारियों को सभी काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिए गए हैं निर्देश

    रायपुर, 16 दिसम्बर 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन और सड़कों की मरम्मत से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विधायक श्री धरमलाल कौशिक द्वारा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि 25 नवम्बर 2025 की स्थिति में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 199 ग्रामों में कुल 211 कार्य जल जीवन मिशन के तहत लक्षित हैं। इनमें से 92 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 119 कार्य अभी अपूर्ण हैं। क्षेत्र में कोई भी कार्य अप्रारंभ नहीं है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए अब तक कुल 113 करोड़ 15 लाख 34 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जबकि तीन करोड़ 16 लाख 94 हजार रुपए का भुगतान शेष है।

    उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री साव ने श्री कौशिक द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि ठेकेदारों द्वारा जितना काम किया गया है और अधिकारियों द्वारा जितने काम का मूल्यांकन किया गया है, उतनी ही राशि का भुगतान किया जाता है। किसी भी अपूर्ण काम के लिए संपूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने सदन में बताया कि विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जब तक काम पूर्ण न हो, किसी को भी 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान नहीं करना है।

    श्री साव ने श्री कौशिक के एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राज्य में 70 समूह जल प्रदाय योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 12 समूह जल प्रदाय योजनाओं के काम ज्वाइंट वेंचर बनाकर आबंटित किए गए हैं। फर्म मेसर्स विजय वी. सालुंखे के अनुभव प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शिकायत प्राप्त होते ही विभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने वाले महाराष्ट्र के कराड नगर पालिका से सत्यापन कराया गया। सत्यापन में पाया गया है अनुभव प्रमाण पत्र वहां से जारी नहीं हुआ है जिसके बाद आगे की कार्यवाहियां प्रारंभ की गईं। श्री साव ने बताया कि इस मामले में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली अपेक्स कमेटी की अनुशंसा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला अभी विवेचनाधीन है। जांच के बाद जिनकी-जिनकी संलिप्तता पाई जाएगी पुलिस सब कर कार्यवाही कर सकती है।

    उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल द्वारा डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि क्षेत्र में 48 सड़कें मरम्मत के योग्य हैं। इसके लिए सात करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार सड़कों की मरम्मत का काम पूर्ण हो गया है तथा 39 सड़कों की मरम्मत का काम प्रगतिरत है। निविदा प्रक्रियाधीन होने के कारण पांच सड़कों के काम अप्रारंभ हैं। विभागीय अधिकारियों को दिसम्बर तक मरम्मत के सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम द्रुत गति से जारी है। श्री साव ने श्रीमती बघेल द्वारा भू-अर्जन के लंबित मुआवजे के संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न के उत्तर में श्री साव ने कहा कि मुआवजा का प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी के यहां प्रक्रियाधीन है।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
    News Desk

    Related Posts

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    ग्राम स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 13, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.