छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर
रायपुर : राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
रायपुर, 17 सितंबर 2025

राजभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




