Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दिलाई स्कूटी
    छत्तीसगढ़

    वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दिलाई स्कूटी

    सुनीता बोली ट्रायसायकल के पैडल ओटते दुखता था हाथ, स्कूटी के रूप में मुझे नया हौसला मिला है
    News DeskBy News DeskNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दिलाई स्कूटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 26 नवम्बर 2025

    जन्म से ही पैरों से लाचार वनांचल गांव धामिनडीह की आदिवासी युवती सुश्री सुनीता धुर्वे जो कि नित्य ही की अनेकानेक कठिनाइयों के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर गांव की सेवा करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं, उन्हें स्कूटी प्रदान कर उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा ने बड़ा हौसला दिया है। सुनीता ने गत 16 नवम्बर को रेंगाखार पहुंचे श्री शर्मा को अपनी शारीरिक स्थिति और दैनिक जीवन की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए स्कूटी दिलाने के लिए एक आवेदन सौंपा था। ठीक 10 दिन बाद ही उन्हें नई स्कूटी मिल गई।
    बुधवार 26 नवंबर को कवर्धा विधायक कार्यालय में उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा ने जब स्कूटी प्रदान की तो सुनीता धुर्वे की खुशी का ठिकाना नहीं था। सुनीता ने कहा कि वे जन्म से ही दिव्यांग हैं और अपने पैरों से चलने में असक्षम हैं। विगत 9 वर्षों से विकासखंड बोड़ला के ग्राम धामिनडीह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कार्य करते वक्त आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जहां किसी योजना की रिपोर्टिंग हो या कोई मीटिंग उन्हें गांव से 40 किमी की दूरी पर स्थित चिल्फी परियोजना कार्यालय तक दूसरों की सहायता से जाना पड़ता था। एक महिला होने के नाते सहायता के लिए दूसरों पर निर्भर रहना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था, जिससे समय पर कार्य संपादन भी प्रभावित होता था। पहले ट्रायसायकल मिली थी, लेकिन उसके पैडल ओटते हाथ में दर्द में दर्द भर जाता था।
    भावुक होते हुए सुनीता ने कहा कि, 16 नबम्बर को विजय भैया जब रेंगाखार जंगल में आए थे, तब मैंने उन्हें अपनी व्यथा बताई। विजय भैया ने मेरी बातों को गंभीरता से सुना। मैं कुछ मांगती उसके पहले ही उन्होंने अधिकारी से चर्चा कर मुझे सहायक उपकरणों सहित स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आज उन्होंने मुझे स्कूटी प्रदान कर दी। मैं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की बहुत आभारी हूँ जो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मुझे तुरंत सहयोग किया, जिससे अब मैं कहीं भी बिना किसी समस्या के आ जा सकती हूं और अपना काम भी और बेहतर तरीके से कर सकती हूं।
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से बीते दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। स्कूटी पाने वाले दिव्यांगजन अब दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता कर पा रहे हैं।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    News Desk

    Related Posts

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़िया विश्राम गृह निर्माण का किया भूमिपूजन, 1.54 करोड़ की लागत से होगा तैयार

    December 30, 2025

    दिव्यांग नेमी सिंह को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदान की पेट्रोल चलित स्कूटी

    December 30, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/184
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.