Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल से मिला छुटकारा : श्री शिव कुमार कसेर
    छत्तीसगढ़

    सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल से मिला छुटकारा : श्री शिव कुमार कसेर

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम नागरिकों को मिल रहा लाभ
    News DeskBy News DeskNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 13 नवंबर 2025

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम नागरिकों को मिल रहा लाभ

    केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है। यह योजना न केवल आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में भी बड़ा योगदान दे रही है।

    श्री शिव कुमार कसेर बना आत्मनिर्भर ऊर्जा उपभोक्ता

    सक्ती नगर निवासी श्री शिव कुमार कसेर ने सितम्बर 2025 में अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित कर अपने जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से प्रतिदिन लगभग 10 से 12 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे उनके घर की संपूर्ण बिजली जरूरतें पूरी हो जाती हैं। पहले जहाँ उन्हें हर महीने 1500 रुपए से 2000 रुपए तक का बिजली बिल भरना पड़ता था, वहीं अब बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

     सरकारी सब्सिडी से आमजन को बड़ी राहत 

    श्री कसेर ने बताया कि सौर पैनल लगाने में कुल एक लाख 95 हजार रुपए का खर्च आया, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सहायता से आम आदमी भी अब अपने घर को सौर ऊर्जा से जोड़ सकता है और लंबे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकता है।  इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार ₹30,000 तथा राज्य सरकार ₹15,000 की सब्सिडी देती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट पर केंद्र से 60 हजार रुपए और राज्य से 30 हजार रूपए जबकि 3 किलोवाट प्लांट पर केंद्र से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। इस प्रकार, उपभोक्ता अपने आवश्यकता अनुसार सोलर सिस्टम लगाकर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

     पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदान

    श्री कसेर ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल से राहत मिली है, बल्कि यह जानकर गर्व महसूस होता है कि वे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से प्रदूषण में कमी आती है, कार्बन उत्सर्जन घटता है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण तैयार होता है।

    प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार

    श्री कसेर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में उजाला भरा है। यह योजना नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएँ और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

    पंजीयन प्रक्रिया आसान

    इस योजना के तहत उपभोक्ता स्वयं अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादक (उर्जादाता) बन सकते हैं। पंजीयन के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, अथवा टोल फ्री नम्बर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।

     ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से न केवल घर-घर रोशनी पहुँचेगी, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। यह योजना वास्तव में आम नागरिकों को आत्मनिर्भर और पर्यावरण-सुरक्षित भारत की दिशा में अग्रसर कर रही है।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
    News Desk

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    March 31, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.