Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को लगाया टेलीफोन, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने समेत किन मुद्दों पर हुई बात…
    देश

    पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को लगाया टेलीफोन, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने समेत किन मुद्दों पर हुई बात…

    By March 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को लगाया टेलीफोन, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने समेत किन मुद्दों पर हुई बात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर मंगलवार को बातचीत की।

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

    प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’

    मालूम हो कि ब्रिटिश पीएम भारतीय मूल के हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बताया था कि उन्हें बचपन में नस्लवाद का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें नाटक की अतिरिक्त कक्षा के लिए भेजा, ताकि वह अन्य बच्चों की तरह अच्छी तरह से बोल सकें।

    2022 में सुनक ने इतिहास रच दिया, जब दिवाली के दिन सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुने जाने के बाद महाराजा चार्ल्स तृतीय ने उन्हें भारतीय मूल के पहले व्यक्ति के रूप में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

    हिंदू धर्म के अनुयायी 43 वर्षीय सुनक 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। वह ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले हिंदू प्रधानमंत्री भी हैं।

    उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता इसके प्रति दृढ़ थे कि उन्हें और अन्य बच्चों के अनुरूप ढलना चाहिए और अच्छी तरह बोलना चाहिए। 

    लंदन में चलो इंडिया अभियान की शुरुआत 
    ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग ने 2 प्रमुख अभियानों ‘चलो इंडिया’ और ‘लिविंग ब्रिज’ की शुरुआत की है।

    चलो इंडिया अभियान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है जबकि लिविंग ब्रिज अभियान ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के योगदान का जश्न मनाने के लिए है।

    चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीनगर में की थी, ताकि भारतीय समुदाय के लोगों को अपने गैर-भारतीय मित्रों को भारत में पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

    इस मौके पर ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने इंडिया हाउस में अपने संबोधन में कहा, ‘मुझे लगता है कि वास्तव में यह आपके लिए एक राजदूत बनने और उसका जश्न मनाने का अवसर है।’

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.