छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की घोषणा पर तुरंत अमल…..

श्री साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में की थी घोषणा
पांचों संभागीय मुख्यालयों में स्थापित की जाएगी सरदार पटेल की भव्य मूर्ति, स्थल का सौंदर्यीकरण भी होगा
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने राज्य के पांचों संभागीय मुख्यालयों में सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित करने और सौंदर्यीकरण के लिए 50-50 लाख रुपए की प्राविधिक मंजूरी दे दी है। श्री साव ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में पांचों संभागीय मुख्यालयों में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के कुछ ही घंटो के भीतर नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके लिए राशि स्वीकृत करने का प्राविधिक आदेश जारी कर दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन विभाग ने पांचों संभागीय मुख्यालयों रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का लगाने का निर्णय लिया है। विभाग ने इसके लिए आज संभागीय मुख्यालय वाले पांचों नगर निगमों के लिए अधोसंरचना मद से कुल ढाई करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ संघर्ष कर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दी। आजादी के बाद उन्होंने खंड-खंड में बंटे देश के 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड बनाया और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संरचना सुनिश्चित की। सरदार पटेल की स्मृति को अक्षुण्य रखने पांचों संभागीय मुख्यालयों में उनकी मूर्ति स्थापित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button