Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा
    छत्तीसगढ़

    पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा

    पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा
    News DeskBy News DeskOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सूरजपुर, 14 अक्टूबर 2025

    पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    आज छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा तथा सदस्यगण श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव एवं श्री कृष्णा गुप्ता के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों से संबंधित विषयों की समीक्षा की।

    बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ावर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अक्षय ऊर्जा अभिकरण, मनरेगा, पशु चिकित्सा सेवाएं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्यानिकी, मत्स्य, आदिवासी विकास, कौशल विकास, खाद्य, उद्योग व्यापार केंद्र सहित कई विभागों की योजनाओं  और इनसे पिछड़ावर्ग के लाभान्वित हो रहे हितग्राहियों की जानकारी ली।

    अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोग शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए गांव-गांव भ्रमण करें, जनता से संवाद स्थापित करें तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने जिले में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए के छात्रावास निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजेने के निर्देश दिए।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने  साइकिल वितरण, बीमा योजना एवं छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिले लाभ की जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने स्कॉलरशिप योजना को सभी पात्र विद्यार्थियों को समान रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा द्वारा कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन तथा उद्यानिकी विभागों द्वारा पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने की जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया।

    अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और बौद्धिक स्तर के उन्नयन के लिए ठोस प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र निर्माण के दौरान नॉन क्रीमी और क्रीमी लेयर के प्रावधानों का पालन करने पर जोर दिया।

    उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग कुछ चिन्हित व्यवसायों में सहकारी समितियां बनाकर सामूहिक रूप से कार्य करें, जिससे समाज के समग्र विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तकनीकी ज्ञान बढ़ाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अग्रवाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    वन मंत्री श्री कश्यप मर्दापाल में भूमिपूजन और मेला मंड़ई कार्यक्रम में हुए शामिल

    February 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी

    February 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

    February 21, 2026

    राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई…..

    February 21, 2026

    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

    February 21, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल

    February 21, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वन मंत्री श्री कश्यप मर्दापाल में भूमिपूजन और मेला मंड़ई कार्यक्रम में हुए शामिल

    February 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी

    February 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

    February 21, 2026

    राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई…..

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.