मंत्री श्री नेताम ने 14.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर, 1 जून 2026
आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नगर पालिका परिषद् रामानुजगंज अंतर्गत लगभग 14 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री श्री नेताम ने क्षेत्र के नागरिकों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगरीय निकायों के चहुंमुखी विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
शिविर में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी गई है। इसमें नगर की जीवनदायिनी कन्हर नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 4 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रमुख है, जिससे कन्हर नदी में मिलने वाले गंदे पानी की समुचित निकासी और उपचार हो सकेगा।
आज कुल 53 विकास कार्यों हेतु 576.46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के तहत सामाजिक एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण है, जिसकी लागत 241.93 लाख रुपये है। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति तालाब निर्माण कार्य हेतु 49.78 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 13 में अटल स्मृति तालाब निर्माण कार्य के लिए 49.90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नगर के विभिन्न वार्डों में सामाजिक भवनों और सामुदायिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण के लिए वार्ड क्रमांक 01 में महाराणा प्रताप मंगल भवन का अहाता निर्माण कार्य हेतु 9.64 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 09 में लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में फ्लोरिंग कार्य हेतु 9.78 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 03 में बिरसामुंडा सामुदायिक भवन के उन्नयन कार्य हेतु 8.59 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 03 में ही शिवचर्चा भवन समीप अहाता निर्माण हेतु 5.54 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 10 में आंगनबाड़ी के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 8.12 लाख रुपये की लागत तय की गई है। जनसुविधाओं से जुड़े अन्य निर्माण कार्यों में वार्ड क्रमांक 02 में लरंगसाय चौक समीप यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य हेतु 3.50 लाख रुपये, लरंगसाय चौक से यात्री प्रतीक्षालय शेड तक पेवर ब्लॉक स्थापना कार्य हेतु 2.76 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 08 में कोऑपरेटिव बैंक समीप शेड निर्माण कार्य हेतु 5.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
धार्मिक व जन आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के लिए वार्ड क्रमांक 07 में शिव मंदिर तट पर घाट निर्माण कार्य हेतु 8.99 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 03 नावघाट में छठ घाट निर्माण कार्य हेतु 8.55 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 03 में गौ मुक्तिधाम का अहाता निर्माण हेतु 8.82 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 07 में मुक्तिधाम समीप अहाता निर्माण कार्य हेतु 8.82 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 02 में वाड्रफनगर रोड में महाराणा प्रताप प्रतिमा का अहाता निर्माण कार्य हेतु 9.58 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 04 में लरंगसाय चौक का सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 3.89 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। आंतरिक वार्डों में सुविधाओं के लिए वार्ड क्रमांक 05 में आंगनबाड़ी परिसर में पेवर ब्लॉक स्थापना कार्य हेतु 1.51 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 13 में आंगनबाड़ी कैम्पस में फ्लोरिंग एवं पेवर ब्लॉक स्थापना कार्य हेतु 3.03 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 08 में पीपल पेड़ समीप चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 2.05 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
सड़क आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 02 में पवन गुप्ता घर से राजन घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.65 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 03 में विरेन्द्र दास घर से सूरज देव कश्यप घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 5.23 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 01 में उषा गुप्ता घर से विनोद दुबे घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 4.49 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 01 में अशोक ठाकुर घर से पीछे में बंशीपुरी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 3.52 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 06 में अशोक रवि घर से मुख्य मार्ग रिंगरोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 4.37 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 07 में अजीत नागवंशी घर से लालू घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 3.59 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 11 में जगदम्बा हाउस से रेस्टहाउस रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6.36 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 12 में प्रमोद गोस्वामी से दिनेश गुप्ता घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 2.94 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 14 में कुशवाहा पारा से पासवान घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 2.87 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 15 में डॉ. शरद गुप्ता के घर से जवारिहर घर तक युटर्न सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 8.66 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही सड़कों की टॉपिंग के तहत वार्ड क्रमांक 04 में मनोज पाण्डेय घर से ओझा जी घर तक सीसी रोड टॉपिंग कार्य हेतु 1.34 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 08 में गोल्ड शु पैलेश से राजू गुप्ता घर तक सीसी रोड टॉपिंग कार्य हेतु 1.12 लाख रुपये तथा कदमी चौक से कनक ज्वेलर्स तक सीसी रोड टॉपिंग कार्य हेतु 1.51 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जल भराव की समस्या से स्थाई निजात हेतु आरसीसी नाली निर्माण कार्यों के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 में लक्ष्ण सिंह घर के पास आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.96 लाख रुपये, कौशल जायसवाल घर से गोविन्द घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 4.94 लाख रुपये, महाराणा प्रताप मंगलभवन समीप आरसीसी नाली निर्माण हेतु 9.06 लाख रुपये, सुरेन्द्र मिस्त्री घर से जितेन्द्र घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 9.31 लाख रुपये तथा राजेश यादव घर से प्रदीप गुप्ता घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.63 लाख रुपये स्वीकृत हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 02 में मुकेश जायसवाल घर पीछे से राजन सिस्टर घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 6.58 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 03 में मुरलीमनोहर घर से रिंग रोड तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.30 लाख रुपये, दशरथ रावे घर से नाला तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.14 लाख रुपये, नागेन्द्र यादव घर से सीसी रोड तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3.29 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 04 में ब्रह्मदेव शर्मा घर से कस्तुरबा गांधी विद्यालय तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 4.28 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 05 में ओझा जी घर से राजेश सिंह घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3.40 लाख रुपये, विमल किशोर के अहाता समीप आरसीसी नाली निर्माण ंहेतु 1.15 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 06 में नन्दगोपाल तिवारी जी घर से रतन सोनी घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.30 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 07 में अजीत नागवंशी घर से लालू घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3.29 लाख रुपये, विकास केशरी घर से राधा तपन घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3.35 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 08 में अर्पित जायसवाल घर समीप से राधेश्याम भवन गली में आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.47 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 11 में जगदम्बा हाउस से रेस्टहाउस रोड तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3.29 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 12 में दिनेश घर से नाला तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 1.48 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 13 में शादीक घर के पास आरसीसी नाली निर्माण हेतु 2.30 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 14 में कुशवाहा मुहल्ला में आरसीसी नाली निर्माण कार्य हेतु 2.63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री बद्री यादव, श्री मुंषी राम, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



