Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गडचिरोली पुलिस ने ‘वन विलेज, वन लाइब्रेरी’ पहल के तहत अब तक 71 पुस्तकालय स्थापित किए
    छत्तीसगढ़

    गडचिरोली पुलिस ने ‘वन विलेज, वन लाइब्रेरी’ पहल के तहत अब तक 71 पुस्तकालय स्थापित किए

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गडचिरोली पुलिस ने ‘वन विलेज, वन लाइब्रेरी’ पहल के तहत अब तक 71 पुस्तकालय स्थापित किए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गडचिरोली. गडचिरोली पुलिस ने जिले में ‘वन विलेज, वन लाइब्रेरी’ (एक गांव, एक पुस्तकालय) पहल के तहत अब तक 71 पुस्तकालय स्थापित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर नक्सल प्रभाव को कम करना है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी।

    यह पहल 18 जनवरी 2023 को छत्तीसगढ़ सीमा के पास स्थित एक दूरस्थ गांव कोटगुल से शुरू हुई थी। इसका लक्ष्य प्रत्येक पुलिस थाना या चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में एक पुस्तकालय स्थापित करना है।

    इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने एएनआई को बताया, “दो साल पहले हमने सिर्फ एक पुस्तकालय के साथ ‘वन विलेज, वन लाइब्रेरी’ पहल शुरू की थी। आज जिले में 71 पुस्तकालय कार्यरत हैं और 8,000 से अधिक युवा इनका सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं।”

    उन्होंने बताया कि इस पहल की मदद से सैकड़ों युवाओं को नौकरी भी मिल चुकी है। “नलगुंडा जैसे इलाकों में हमने दूरस्थ पुस्तकालयों को पुलिस पोस्ट की कनेक्टिविटी से वाई-फाई से जोड़ा है। अब तक 205 युवाओं का पुलिस बल में चयन हो चुका है और कई अन्य को राजस्व विभाग में नौकरियां मिली हैं। इन पुस्तकालयों में वाई-फाई, किताबें और ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने का मंच मिला है।”

    एसपी नीलोत्पल के अनुसार, पहले माओवादी समूह स्थानीय युवाओं को गुमराह करते थे और उन्हें कोई रचनात्मक कार्य नहीं मिल पाता था।

    “2020 या उससे पहले, माओवादी समूह युवाओं को गुमराह करते थे और वे किसी सार्थक गतिविधि में शामिल नहीं होते थे। गडचिरोली के युवाओं को सकारात्मक रूप से जोड़ने और अवसर देने के लिए हमने यह पहल शुरू की,” उन्होंने कहा।

    कोटगुल लाइब्रेरी के संयोजक राकेश लोहमबारे ने बताया कि इस परियोजना को गांव वालों का मजबूत समर्थन मिला है।

    “इस पहल को सफल बनाने के लिए हमने सिर्फ पुलिस विभाग को ही नहीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी शामिल किया। पुस्तकालय की इमारत पहले खंडहर जैसी थी; हमने गांव वालों की मदद से इसका नवीनीकरण किया और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं,” लोहमबारे ने कहा।

    “आज यहां नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले छात्रों के अलावा स्कूल के बच्चे भी आकर पूछते हैं कि क्या वे यहां पढ़ सकते हैं। इस पुस्तकालय ने हमारे क्षेत्र के युवाओं में आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है,” उन्होंने जोड़ा।

    एक छात्रा, नंदकुमारी हिडमे ने कहा कि इस पुस्तकालय ने उनकी ज़िंदगी बदल दी है।

    “जब से मैं पुस्तकालय आना शुरू की हूं, मुझे अपने भीतर एक बदलाव महसूस हो रहा है। मैं पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। मेरा गांव यहां से 3 किलोमीटर दूर है। पहले मुझे प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में कुछ पता नहीं था, लेकिन अब मैं यहां सब कुछ सीख रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं आगामी पुलिस परीक्षा पास कर लूंगी,” उन्होंने एएनआई को बताया।

    यह कार्यक्रम सामुदायिक समर्थन से संचालित होता है। पुस्तकालय के लिए स्थान, फर्नीचर और किताबों की व्यवस्था पुलिस विभाग और स्थानीय ग्राम पंचायतों द्वारा की जाती है। एनजीओ ने कंप्यूटर और प्रोजेक्टर दान में दिए हैं।

    नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से भी फंडिंग मिली है। इस पहल के विस्तार के लिए जिला खनिज निधि (DMF) में प्रस्ताव भेजे गए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: निकिता ने रचा इतिहास, भारोत्तोलन में कुल 160 किलोग्राम उठाकर छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला स्वर्ण

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी:राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

    March 28, 2026

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 28, 2026

    खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    March 28, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: निकिता ने रचा इतिहास, भारोत्तोलन में कुल 160 किलोग्राम उठाकर छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला स्वर्ण

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी:राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.