Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»लोहार समाज देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    लोहार समाज देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोहार समाज देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव शहर के मोहारा मंडई मेला स्थल पर आयोजित विश्वकर्मा जयंती उत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मलेन के जिला स्तरीय वार्षिक सह-सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने लोहार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि झेरिया लोहार विश्वकर्मा समाज मेहनतकश एवं परिश्रमी समाज है। वैदिक काल से आज तक देश की सामाजिक संरचना में इस समाज का महत्व एवं योगदान रहा है। पौनीपसारी का कार्य करते हुए लोहार सामाज गांव-गांव के विकास के साथ ही अस्त्र-शस्त्र के निर्माण का कार्य कर रहे हैं तथा तकनीकी दृष्टिकोण से सक्षम समाज है।

    भगवान विश्वकर्मा की अद्भुत सृजनशीलता से उन्होंने मानव जीवन को रास्ता दिखाया तथा कला परिश्रम के माध्यम से विश्व का सृजन किया। लोहार समाज देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है। सरकार द्वारा विकास के दृष्टिकोण से अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पहले चरण मेें 1 लाख रूपए व दूसरे चरण में 2 लाख रूपए तक की सहायता राशि मात्र 5 प्रतिशत ब्याज पर दी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सभी समाज को साथ लेते हुए समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की जा रही है। वहीं 70 लाख बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोहार समाज एक अद्भुत समाज है, जहां समाज के बुजुर्ग मार्गदर्शन दे रहे हैं और लंबित मामलों का निर्णय समाज में बैठकर समस्या को सुलझाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बाद सामूहिक विवाह का निर्णय भी ले। जो समाज शिक्षित एवं संस्कारित होता है, वह आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    सरकार लोहार समाज के लिए नई सोच के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर छन्नी, झेझरी, औजार निर्माण कार्य कर अपनी आजीविका चलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष लोहारा विश्वकर्मा समाज धनीराम विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लोहार विश्वकर्मा समाज बाबूलाल विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष लोहार विश्वकर्मा समाज राधेलाल विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव, पार्षद आलोक श्रोती, प्रखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित समाज के लोग एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 : कनकपुर शिविर में 992 आवेदनों के निराकरण की पहल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

    May 14, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार शिविरों में ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

    May 14, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार बना वनांचल के मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात

    May 14, 2026

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 14, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार 2026 : कनकपुर शिविर में 992 आवेदनों के निराकरण की पहल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

    May 14, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार शिविरों में ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

    May 14, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए….

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.