Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»धर्म»आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025

    News DeskBy News DeskApril 16, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 8

    वृष राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यों को पूरा करने में आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल होंगे। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।
    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 8

    कर्क राशि:
    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आज घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा।
    शुभ रंग- भूरा
    शुभ अंक- 7

    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे, ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज ऑफिस के कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।
    शुभ रंग- मैरुन
    शुभ अंक- 3

    कन्या राशि:
    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 1

    तुला राशि:
    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर साबित होगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 1

    धनु राशि:
    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपका व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का प्लान बनाएंगे।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 4

    मकर राशि:
    आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 8

    मीन राशि:
    आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। बाहरी लोगों का दखल हो सकता है। बेहतर होगा सब कम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आज आप कुछ समय धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक आयोजन कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 2

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    September 15, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री चावला ने की सौजन्य भेंट

    September 15, 2025

    रायपुर : युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि

    September 15, 2025

    रायपुर : दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 15, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.