Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»22 से 30 मार्च तक बैकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, हो जाएं सतर्क
    छत्तीसगढ़

    22 से 30 मार्च तक बैकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, हो जाएं सतर्क

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    22 से 30 मार्च तक बैकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, हो जाएं सतर्क
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    देश भर के बैंक कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले मार्च में दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। 24 और 25 मार्च को बैंक बंद रहेंगे।

    ठीक पहले 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार के अवकाश को मिलाकर बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। ग्राहकों को इस बीच बैंकिंग कार्यों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूएफबीयू की ओर से कहा गया है कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 24 और 25 मार्च को हड़ताल अनिवार्य होगी।

    लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
    शनिवार और रविवार अवकाश पड़ेगा। इन दो दिनों के बाद हड़ताल के कारण बैंक चार दिन तक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को अपने जरूरी काम निपटाने में मुश्किल हो सकती है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से कई मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं।

    ये मांगे उठा रहे हैं बैंककर्मी
        बैंकिंग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना।
        सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना।
        सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती करना।
        नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

    इसके अलावा बैंक कर्मचारी वित्तीय सेवा विभाग के हालिया परफॉर्मेंस समीक्षा से जुड़े निर्देश वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    पीनबी में 28 और 29 को मार्च को हड़ताल
    28-29 मार्च को ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईपीएनबीओए) द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं में हड़ताल रहेगी। माना जा रहा है कि मैनेजमेंट बैंक अधिकारियों के हित के विरुद्ध न्यू ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने जा रहा है।

    हालांकि, पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के मर्जर के समय यह कहा गया था कि “बेस्ट ऑफ थ्री” की पालिसी लागू की जाएगी। अब ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव को अधिकारी धोखा बता रहे हैं।

    केवाईसी अपडेट के लिए बैंकों में लग रही कतार
    मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण बैंकिंग गतिविधियां तेज हो गई हैं। बैंकों द्वारा पिछले छह महीनों से ग्राहकों को आधार-पैन लिंक और केवाईसी अपडेट करने की सूचना दी जा रही थी। अधिकांश लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

    अब जब बैंकों ने ट्रांजैक्शन पर रोक लगानी शुरू कर दी है, तो ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। हड़बड़ी में लोग अपने खाते की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बैंकों की ओर दौड़ लगा रहे हैं, जिससे बैंकों में भारी भीड़ उमड़ रही है।

    शहर के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बैंक कर्मचारी लगातार लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह रहे हैं। मगर, तकनीकी समस्याओं के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि केवाईसी अपडेट के लिए और समय दिया जाना चाहिए, ताकि सभी लोग बिना परेशान हुए अपनी जानकारी अपडेट कर सकें।

    ग्राहकों को मिल रहे हैं एरर मैसेज
    साथ ही, बैंक प्रबंधन को तकनीकी समस्याओं को ठीक कर, अधिकृत कर्मचारियों की सहायता से यह प्रक्रिया पूरी करानी चाहिए। दरअसल, बैंकिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को एरर मैसेज मिल रहे हैं।

    बुजुर्ग और तकनीकी जानकारी से दूर लोग मोबाइल ऐप या वेबसाइट से खुद प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। बैंककर्मी अत्यधिक भीड़ और अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण सभी ग्राहकों की मदद नहीं कर पा रहे। ग्राहक अपने महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर बैंकों में आ रहे हैं, लेकिन आनलाइन प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

    हो सकते हैं यह समाधान
        ऑनलाइन पोर्टल की खामियों को जल्द ठीक किया जाए।
        केवाईसी अपडेट के लिए विशेष काउंटर बनाए जाएं।
        बैंक ग्राहकों को हेल्पडेस्क और फोन सहायता दी जाए।
        बुजुर्गों के लिए बैंकों में की जाए विशेष व्यवस्था।

     

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार बना स्वास्थ्य का सहारा : वनांचल की महिलाओं तक पहुंची जांच और जागरूकता

    May 13, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल और सुरक्षा काफिला राष्ट्र प्रथम की भावना से ऊर्जा संरक्षण का संदेश

    May 13, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Übersicht über Wettanbieter ohne Lugas: Top 10 im Vergleich

    May 14, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.