Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद देह व्यापार का राजफाश, पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल
    छत्तीसगढ़

    तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद देह व्यापार का राजफाश, पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद देह व्यापार का राजफाश, पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले हुई देर रात वीआईपी रोड में विदेशी युवती ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी और जमकर हंगामा मचाया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपी भावेश आचार्य ने युवती को बुलाने के एवज में 27 हजार रूपये दलाल को दिये थे। पुलिस ने युवती और आरोपी से पूछताछ के बाद 11 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दलाल हैं और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

    पूछताछ में युवती ने किया खुलासा

    तेलीबांधा पुलिस के द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बीएस. आचार्य निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि, वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था।

    देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती

    तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपित युवती सहित आरोपित भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रुकी थी।

    जांच के बाद खुला पूरा राज

        आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपितों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई।

        टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

        आरोपितों द्वारा अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपितों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

    गिरफ्तार आरोपी

        रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा।
        जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी गुढ़ियारी।
        बृजेश साहा निवासी अंबिकापुर सरगांव, हाल पता कमल विहार टिकरापारा।
        मो. साजिद निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा, हाल पता मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा।
        दिनेश लिलवानी निवासी देवपुरी टिकरापारा।
        शेख इमरान निवासी संजय नगर टिकरापारा।
        अमित सोनी निवासी पुरानी बस्ती।
        रमेंद्र पाठक निवासी रायपुरा सत्यम विहार डीडी नगर।
        शेख नूरूल हक निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा।
        दुर्गेश पनागर निवासी थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।
        जुगल कुमार राय निवासी दमदमा पोस्ट नहाटा परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर गुढ़ियारी।

     

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल श्री डेका से केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री पासवान ने किया सौजन्य भेंट

    May 14, 2026

    मत्स्य संपदा योजना से पुरुषोत्तम के एक्वा हब ने बदली केकराखोली की सूरत

    May 14, 2026

    सुशासन शिविर में 850 ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ

    May 14, 2026

    एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते दो पदक

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : कनकपुर शिविर में 992 आवेदनों के निराकरण की पहल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

    May 14, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    May 14, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल श्री डेका से केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री पासवान ने किया सौजन्य भेंट

    May 14, 2026

    मत्स्य संपदा योजना से पुरुषोत्तम के एक्वा हब ने बदली केकराखोली की सूरत

    May 14, 2026

    सुशासन शिविर में 850 ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ

    May 14, 2026

    एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते दो पदक

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.