Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पुलिस लाइन में हुआ बलवा, युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
    मध्यप्रदेश

    पुलिस लाइन में हुआ बलवा, युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

    By October 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलिस लाइन में हुआ बलवा, युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद उसके परिवार सहित आसपास के लोग भड़क गए। पीड़ीत परिवार को मुआवजे की मांग करते हुए गुस्साई भीड़ ने हंगामा करना शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की समझाइश को नजर अदांज कर भड़की भीड़ ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ ही फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। नजारा था, भोपाल के नेहरु नगर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित बलवा मॉक ड्रिल का। इन दिनो त्यौहारो के चलते पुलिस ड्रिल के जरिए अपनी तैयारियों को परख रही थी। जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी की अगुवाई में पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया है। इस ड्रिल में एडीसीपी से लेकर आरक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस ड्रिल का उददेश्य था की यदि किसी हादसे में मौत हो जाने के बाद लोग भड़क जाएं तो ऐसकी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को क्या करना चाहिए। ड्रिल के दौरान कुछ पुलिस कर्मी मृतक के परिजन बने वहीं बाकी पुलिस की यूनिफार्म में रहे। ड्रिल के दौरान गुस्साये लोगो ने पहले तो नारेबाजी की और बाद में गुस्सा बढ़ने पर पत्थरबाजी व तोड़फोड़ पर उतारु हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पहले तो उन्हें समझाइश देने की कोशिश करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस अधिकारियों की बात की अनदेखी करते हुए पुलिस पर ही पथराव करना शुरु कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े तब भी प्रदर्शनकारी सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे, हल्का बल प्रयोग करते हुए बाद में लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब बेकाबू भीड़ काबू में नहीं आई तब पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश उपरांत फायर किए गए, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इस दौरान जो लोग घायल हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलवा ड्रिल परेड को लेकर पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी ने सभी जवानों को संबोधित करते हुए बलवा ड्रिल परेड का महत्व बताया। साथ ही कानून व्यवस्था के दौरान विपरित परिस्थितियों में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए एवं पुलिस जवानों की जिम्मेदारी होती है। इस संबध में भी मार्गदर्शन दिया। मॉक ड्रिल में थानों सहित यातायात का बल, रक्षित केंद्र के अधिकारी, कर्मचारियों सहित करीब 300 पुलिस जवानों ने भाग लिया।

    Related Posts

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

    April 7, 2026

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

    April 7, 2026

    जिंदगी की जंग में बना सहारा: आयुष्मान भारत और महारानी अस्पताल से कैंसर मरीजों को मिली नई उम्मीद

    April 7, 2026

    सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    April 7, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

    April 7, 2026

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

    April 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.