Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह : 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिप्टी सीएम साव ने दी शुभकामनाएं
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह : 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिप्टी सीएम साव ने दी शुभकामनाएं

    News DeskBy News DeskMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह : 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिप्टी सीएम साव ने दी शुभकामनाएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंगेली

    मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे. वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया. विवाह से पूर्व बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया.
    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और योजना के तहत 35-35 हजार रुपये के चेक एवं उपहार भेंट किए.

    कार्यक्रम में आशीर्वाद देने ये रहे शामिल
    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, मेनका प्रधान, जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अमला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं.

    गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना : उप मुख्यमंत्री
    डिप्टी सीएम साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. हमारी सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च होते हैं, जिनका बोझ अब सरकार उठा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है. उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी.

    विधायक मोहले ने की ये अपील
    विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये का चेक और 15 हजार रुपये के उपहार दिए जा रहे हैं. उन्होंने आम जनता से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है. कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है. जिला प्रशासन सरकार की सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.

    नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन ने कही यह बात
    विवाह उपरांत नवविवाहित दूल्हा एवं दुल्हन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की यह योजना जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इस आयोजन में भेदभाव से परे सभी वर्गों के लोगों का एक ही मंच के नीचे विवाह संपन्न हुआ. अलग-अलग विवाह करने में जो खर्चे आते, उसकी भी बचत हुई है और बड़े ही धूमधाम से विवाह का पूरा कार्यक्रम रस्मों-रिवाज के साथ संपन्न हुआ. इसके लिए जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई.

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    March 26, 2026

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    March 26, 2026

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

    March 26, 2026

    संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक: ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास

    March 26, 2026

    खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक….

    March 26, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    March 26, 2026

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    March 26, 2026

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.