Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जल जीवन मिशन जिले के बैगा आदिवासियों के लिए साबित हो रहा वरदान
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन जिले के बैगा आदिवासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    By September 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल जीवन मिशन जिले के बैगा आदिवासियों के लिए साबित हो रहा वरदान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया जल जीवन मिशन कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बैगा आदिवासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम भंवरटोक में बैगा आदिवासीयों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। ग्राम भंवरटोक पहले पानी की कमी और अस्वच्छ जल की समस्या से जूझ रहा था, अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल जल की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करने से भी मुक्ति मिली है। अब स्वच्छ पेयजल हर घर की दहलीज पर उपलब्ध है, जो जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

         ग्राम भंवरटोक में नल कनेक्शन के माध्यम से घर घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे बैगा जनजाति के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है। यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि उनके दैनिक जीवन को भी आसान बना रही है। वनांचल क्षेत्र होने के कारण, पहले ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए नदी एवं झिरिया पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में नदी और झिरिया सूख जाने से पानी की विकट समस्या थी। अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लग जाने से पानी की समस्या समाप्त हो गई है। केंद्र सरकार की यह पहल इस बात का स्पष्ट संकेत है कि योजनाएं अब जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं, जिससे सबसे गरीब और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी समृद्ध और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। ग्राम भंवरटोक के ग्रामीणों ने अपने घरों में पेयजल की सुविधा पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल जल कनेक्शन मिलने से उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है।

           ग्राम की निवासी रामफूल बैगा ने अपनी अनुभव साझा करते हुए कहा, पहले हमें पानी के लिए कुएँ, नदी और झिरिया पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में पूरे दिन का बहुत बड़ा हिस्सा चला जाता था, जिससे खेत जाने और अन्य काम करने में काफी परेशानी होती थी। हमारे लिए यह एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब नल जल कनेक्शन मिलने के बाद, हमारे घर में पानी की सुविधा उपलब्ध है। हमें दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अब हम अपने दैनिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और हमारे जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है। यह न केवल हमारे समय की बचत कर रहा है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित हो रहा है।

          तीजन बैगा ने बताया कि अब हम नल का उपयोग पीने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू उपयोग के लिए करना शुरू कर दिया है। पहले हमें पानी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल जल की सुविधा मिलने से हमारा जीवन काफी सरल और सुखमय हो गया है। नल के माध्यम से हमें हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे न केवल हमारी दिनचर्या में आसानी हुई है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। यह हमारे लिए एक नया युग है, और हम इस सुविधा के लिए आभारी हैं।

          लाल सिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमें हमेशा स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हमारे जीवन में यह एक बड़ा बदलाव है। अब हम समय की बर्बादी के बिना अपनी खेती और अन्य काम कर पा रहे हैं, और इससे हमारी जीवनशैली में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन ने ग्राम भंवरटोक के हर घर में नल से जल पहुँचाकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। यह पहल न केवल स्वच्छ पानी की सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन को भी बेहतर बना रही है।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार बना स्वास्थ्य का सहारा : वनांचल की महिलाओं तक पहुंची जांच और जागरूकता

    May 13, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल और सुरक्षा काफिला राष्ट्र प्रथम की भावना से ऊर्जा संरक्षण का संदेश

    May 13, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Übersicht über Wettanbieter ohne Lugas: Top 10 im Vergleich

    May 14, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.