Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»विदेश»क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…
    विदेश

    क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…

    By August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सेंट मार्टिन द्वीप को लेकर अमेरिका पर लगाए गए आरोपों के बाद समुद्र से घिरा महज 3 किलोमीटर का भू-खंड दुनिया में चर्चा का विषय बना गया है।

    लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस छोटे से द्वीप का इतना महत्व क्यों है, जिस देने से इनकार करने पर अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल कराना पड़ गया।

    बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग

    सेंट मार्टिन द्वीप तक दुनिया के किसी भी समुद्री मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। रणनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो इस द्वीप से बंगाल की खाड़ी और आसपास के पूरे समुद्री इलाके पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।

    बंगाल की खाड़ी दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक सेतु का काम कर करती है। यह क्षेत्र व्यापार मार्गों के जरिए दुनिया भर के देशों से संबंध स्थापित करने में बेहद सुविधाजनक है।

    शक्ति संतुलन का केंद्र

    सेंट मार्टिन द्वीप बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में एक छोटा आइलैंड है। एशिया महाद्वीप में अचानक युद्ध की स्थिति में इस क्षेत्र से संपर्क स्थापित करना आसान होगा।

    यह द्वीप भारत और चीन के भी बेहद करीब है। अमेरिका इस द्वीप के जरिये भारत और चीन जैसी दो बड़ी आर्थिक शक्तियों पर नजर रख सकेगा। इस पूरे क्षेत्र में व्यापार को भी नियंत्रित कर सकेगा। चीन की विस्तारवादी नीति को भी वह यहां से रोक सकेगा।

    – अमेरिका इस द्वीप पर एक एयर बेस बनाना चाहता है, जो उसे बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में सक्षम बनाएगा।

    – द्वीप जैव विविधता, पर्यावरण, पर्यटन सहित कई कारणों से महत्वपूर्ण है।

    सेंट मार्टिन द्वीप का इतिहास

    सेंट मार्टिन द्वीप बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में एक छोटा आइलैंड है।

    यह कॉक्स बाजार-टेकनाफ प्रायद्वीप के सिरे से लगभग 9 किमी दक्षिण में है। यह बांग्लादेश का आखिरी दक्षिणी छोर पर है। हजारों साल पहले, यह द्वीप टेकनाफ प्रायद्वीप का ही हिस्सा था।

    टेकनाफ प्रायद्वीप का कुछ हिस्सा जलमग्न हो जाने के कारण उसका सबसे दक्षिणी हिस्सा बांग्लादेश की मुख्य भूमि से अलग हो गया और एक द्वीप बन गया।

    – इस द्वीप को सबसे पहले 18वीं शताब्दी में अरब के व्यापारियों ने बसाया था। उन्होंने इसका नाम ‘जजीरा’ रखा था।

    -ब्रिटिश शासन के दौरान इस द्वीप का नाम चटगांव के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर के नाम पर सेंट मार्टिन द्वीप रखा गया।

    – स्थानीय लोग इस द्वीप को बंगाली भाषा में ‘नारिकेल जिंजिरा’ कहते हैं, जिसका अंग्रेजी में मतलब ‘कोकोनट आइलैंड’ है।

    – यह बांग्लादेश का एकमात्र कोरल आइलैंड (मूंगा द्वीप) है।

    शेख हसीना ने क्या कहा

    हसीना ने रविवार को प्रकाशित एक पत्र में अमेरिका पर सेंट मार्टिन के रणनीतिक द्वीप की संप्रभुता छोड़ने से इनकार करने के बाद उन्हें हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ को प्राप्त पत्र में लिखा है, ‘अगर मैंने सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता को आत्मसमर्पण कर दिया होता और अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर प्रभुत्व रखने की अनुमति दी होती तो मैं सत्ता में बनी रह सकती थी।’

    The post क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    April 6, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    April 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

    April 5, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.