Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं सुनीता विलियम्स, उसकी हटा दी सीट; वजह जान रह जाएंगे हैरान!…
    विदेश

    जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं सुनीता विलियम्स, उसकी हटा दी सीट; वजह जान रह जाएंगे हैरान!…

    By September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं सुनीता विलियम्स, उसकी हटा दी सीट; वजह जान रह जाएंगे हैरान!…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नासा के एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

    दोनों जून के पहले हफ्ते में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गए थे, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी दिक्कत आने के बाद अब दोनों की वापसी अगले साल फरवरी में हो सकेगी।

    हालांकि, स्टारलाइनर अब कल अकेले ही वापस धरती की और लौटने जा रहा है। इसके लिए स्पेस स्टेशन में तैयारी भी शुरू हो गई है।

    खुद सुनीता और बुच स्पेसक्राफ्ट की वापसी के लिए तैयारियां कर रहे हैं। सुनीता विलियम्स ने स्पेसक्राफ्ट की सीट को हटा दिया है। इसके पीछे वजह यह है कि स्पेसक्राफ्ट में ज्यादा से ज्यादा कार्गो को लोड किया जा सके।

    बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में थ्रस्टर और हीलियम को लेकर दिक्कत आई थी। इसके बाद ही दोनों एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में फंस गए।

    नासा ने जब स्टारलाइनर को बिना किसी यात्री के खाली वापस धरती पर लाने का ऐलान किया, तभी से नजरें जम गई थीं कि आखिर इसकी वापसी कब होगी।

    अब शुक्रवार यानी कि छह सितंबर को यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती के लिए निकल जाएगा। वापस आने से पहले सुनीता और विल्मोर कार्गो को लोड करने पर फोकस कर रहे हैं और कैप्सूल का फाइनल इंसपेक्शन कर रहे हैं।

    सुनीता और विल्मोर ने स्पेसक्राफ्ट का मोडिफिकेशन किया है।

    चूंकि, स्टारलाइनर को अब अकेले ही खाली वापस लौटना है, तो उसमें लगी हुई क्रू के बैठने की सीट को हटा दिया गया है, ताकि ज्यादा स्पेस बन सके, जिससे कार्गो को लोड किया जा सके। इस मोडिफिकेशन की वजह से अब जिन चीजों को स्पेस स्टेशन से वापस धरती पर भेजना है, उसके लिए ज्यादा जगह बन सकेगी।

    सुनीता और विल्मोर ने स्पेसक्राफ्ट के केबिन का फोटोग्राफिक सर्वे भी किया, ताकि यह चेक किया जा सके कि हर सिस्टम पूरी तरह से सही है या नहीं।

    बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से निकलने के बाद स्पेसक्राफ्ट छह घंटे के बाद मैक्सिको की धरती पर लैंड होगा। हालांकि, इसमें सुनीता या फिर बुच विल्मोर नहीं होंगे और खाली ही लौटेगा।

    नासा समेत पूरे दुनिया के वैज्ञानिकों की इस पर भी नजर बनी हुई है। वहीं, सुनीता और विल्मोर को अगले साल फरवरी में एलन मस्क के स्पेसएक्स स्पेसक्राफ्ट के जरिए वापस धरती पर लाया जाएगा।

    The post जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं सुनीता विलियम्स, उसकी हटा दी सीट; वजह जान रह जाएंगे हैरान!… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

    February 17, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में बड़ा कदम- शिक्षा, कौशल और रोजगार पर मंथन के लिए ‘शिक्षा संवाद’

    February 17, 2026

    किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026

    श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.