Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»जदयू नेता ने सीएम नीतीश को पुराने ख्यालों वाला नेता बताया 
    राज्य

    जदयू नेता ने सीएम नीतीश को पुराने ख्यालों वाला नेता बताया 

    By August 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जदयू नेता ने सीएम नीतीश को पुराने ख्यालों वाला नेता बताया 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना । जदयू नेता मनीष वर्मा ने एक इंटरव्यू में सीएम नीतीश कुमार को पुराने ख्यालों वाला नेता बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सोशल मीडिया के जमाने में भी अपने काम का प्रचार करना चाहिए। वर्मा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार के खिलाफ झूठी बातें फैला रहे हैं। बिहार की राजनीति में इन दिनों चर्चा गर्म है कि पूर्व आईएस अधिकारी मनीष वर्मा, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी बनेंगे? 
    जब मनीष वर्मा से पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया के दौर में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव और चिराग पासवान से पिछड़ रहे हैं तो वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार का काम ही उनकी पहचान है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की तुलना आज के बिहार से की और कहा कि नीतीश के काम के कारण ही उन्हें जनता का समर्थन मिला है।
    हालांकि वर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि आज के समय में काम करना ही काफी नहीं है बल्कि उसका प्रचार भी जरूरी है। पहले सोशल मीडिया इतना पावरफुल नहीं था। पहले न्यूज़पेपर चलता था। न्यूज पेपर तक सबकी पहुंच लिमिटेड थी। सीएम साहब ओल्ड स्कूल के हैं। वो हमेशा कहते हैं कि हम लोग काम करते रहेंगे तो लोग अपने आप जानेंगे। सोशल मीडिया पर कई बार उन्होंने क्रिटिसाइज भी किया है कि आप खाली मोबाइल ही देखते रहते हैं।
    वर्मा ने कहा नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि भाई हम काम करने के लिए हैं बिहार की जनता के प्रति कमिटेड हैं। हम तो काम करेंगे। हम खाली मीडिया मैनेजमेंट नहीं करेंगे। हम खाली सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करते रहेंगे। जेडीयू महासचिव वर्मा ने यह भी माना कि समय के साथ नीतीश कुमार की सोशल मीडिया को लेकर सोच बदली है। लेकिन आज की स्थिति में यह भी आवश्यक है कि आप काम भी कीजिए और इसको पोस्ट भी करिए। ये बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समझ में आ गई कि प्रचार जरूरी है। आप काम कीजिए और इसका प्रचार भी कीजिए ये आवश्यक है। अब मुख्यमंत्री जी के भी पोस्ट व ट्वीट आते रहते हैं। जब भी कोई घटना होती है तो सोशल मीडिया को यूज करते ही है।
    तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए वर्मा ने कहा कि राजद नेता नीतीश कुमार के खिलाफ झूठी बातें फैलाकर उनके खिलाफ धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन नीतीश के खिलाफ झूठी बातों पर परसेप्शन बनाने की कोशिश कौन कर रहे लोग कौन हैं? ये विरोधी हैं। लोग कोई परसेप्शन नहीं बनाते हैं। विरोधी करते रहते हैं। आरजेडी के नेता ही इस तरह का परसेप्शन बनाते हैं। आरजेडी नेता अब कह रहे हैं ब्रिज का सारा पैसा खा गए। इसलिए ब्रिज गिर गया। अरे भाई आप भी डिप्टी सीएम थे 17 महीने। नीतीश कुमार के साथ आप शासन में थे। आप तो उस विभाग के मंत्री थे। आपने तो कोई नीति नहीं बनाई। हम लोगों ने तो पहले से ही ब्रिज का मेंटेनेंस पॉलिसी बनायी। रोड कंस्ट्रक्शन में और उसके बाद फिर इसको और लागू कर रहे हैं। मनीष वर्मा ने आगे कहा कि इस बार ग्रामीण पथ विभाग में मेंटेनेंस पॉलिसी ला रहे हैं आप जब सरकार में थे तब तो आपने कुछ नहीं किया। जब आप सरकार से बाहर हैं तो एक फोटो दिखा कर कह रहे हैं कि सब खा गये। हम कहते हैं कि भाई जब आपकी व आपके माता-पिता की सरकार थी तब कितने ब्रिज बने थे कुछ ब्रिज बने भी थे कुछ सड़कें बनी थीं जो गिर गयी हैं। जब कुछ बना ही नहीं, जब पूरा खंडहर ही रहे तो क्या गिरेगा। मनीष वर्मा के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनके इस बयान को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

    Related Posts

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026

    बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच

    February 23, 2026

    आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू

    February 23, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.